Happy New Year 2023 wishes in Urdu, Punjabi, Gujrati: साल 2022 के आखिरी कुछ घंटे रह गए हैं। पूरी दुनिया बाहें फैलाए नए साल की स्वागत की तैयारी करने के लिए तैयार है। भारत के कई शहर नए साल की तैयारी में दुल्हन की तरह सज गए है। इस मौके पर आप अपने करीबियों, रिश्तेदारों और दोस्तों को खास अंदाज में विश कर सकते हैं। इस दौरान आप अपने दोस्तों को खास अंदाज में विश कर सकते हैं। आप हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई अन्य भारतीय भाषाओं में भी नए साल की बधाई दे सकते हैं। आपको यहां पर हम कई भारतीय भाषाओं में नए साल के बधाई मैसेज बता रहे हैं।
Happy New Year 2023
नया साल एक नई उम्मीद, नया जोश लेकर आता है। इसी के साथ किसी भी एक नई शुरुआत के लिए बहुत ही अच्छा मौका है। नए साल में कई लोग कुछ नया करने या फिर कुछ बेहतर करने का प्रण करते हैं। इसको न्यू ईयर रेजुलोशन कहते हैं। नए साल के मौके पर हम कई मैसेज अपने दोस्तों को भेजते हैं। लेकिन, यदि आपका दोस्त कुछ दूसरी भारतीय भाषा बोलता है तो आप उसे उसी की भाषा में जवाब दे सकते हैं। देखें कैसे अलग-अलग भाषाओं में किस तरह कहा जाता है हैप्पी न्यू ईयर।
Happy New Year 2023 Wishes in Indian languages
- उर्दू- नया साल मुबारक हो!
- पंजाबी- नवे साल दी मुबारक!
- गुजराती- नूतन वर्षाभिनंदन!
- बंगाली- शुवो नाबो बरशो
- तमिल- एनिया पुथांडु नलवाज़्थुक्कल!
- मराठी- नवीन वर्षाची शुभेच्छा!
- तेलुगु- नूथाना संवत्सर शुभकांक्षलु!
- उड़िया- सुभा नबा बरशा!
- असमिया- नरबर्षरा शुभकामना!
- मराठी- नवीन वर्षाच्य शुभेच्छा!
- संस्कृत- शुभ: नववर्षम्:
- कन्नड़- होसा वरद शुभाय:
- मलयालम- पुथुवत्सरा आशाशकली
