Happy Makar Sankranti 2023 Wishes Images, Quotes: ॐ हूं सूर्याय नम: सूर्यदेव के इन मंत्रों से दें मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jan 15, 2023, 07:21 AM IST

Happy Makar Sankranti 2023 Whatsapp Wishes Images, Quotes, Messages, and Status: आज यानी 15 जनवरी को पूरे देश में मकर संक्रांती का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर हम आपके लिए शानदार विशेज, कोट्स शायरी, मैसेजेस और स्टेटस लेकर आए हैं, जिसे आप अपनों को भेज मकर संक्रांति की बधाई दे सकते हैं।

Happy Makar Sankranti 2023 Wishes Images, Messages, and Status: सनातन धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है। जब सूर्य एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करता है तो इसे संक्रांति कहा जाता है। वहीं जब सूर्यदेव धनु राशि से मकर राशि में गोचर करते हैं तो इसे मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2023) कहा जाता है। भविष्यपुराण में वर्णित एक कथा के अनुसार इस दिन भागीरथ की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा धरती पर (Makar Sankranti Wishes)अवतरित हुई थी। इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि कर गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति को दान आदि करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा कष्टों का निवारण होता है और ग्रहों की दशा मजबूत होती है। बता दें मकर संक्रांति का उल्लेख रामायणकाल व महाभारत काल में भी (Makar Sankranti Wishes In Hindi) किया गया है। मान्यता है कि इस दिन श्रीहरि भगवान विष्णु ने पृथ्वी लोक से सभी असुरों का नाश किया था।

Happy Makar Sankranti Wishes Quotes status In Hindi

Happy Makar Sankranti 2023 Wishes Images: मकर संक्रांति 2023 विशेज, कोट्स और स्टेटस

हिंदी पंचांग के अनुसार आज यानी 15 जनवरी, रविवार को मकर संक्रांति का पावन पर्व मनाया (Makar Sankranti Shayari 2023) जा रहा है। बता दें संक्रांति तिथि कल यानी 14 जनवरी की रात 8 बजकर 44 मिनट से शुरू हो चुकी है, पुण्यकाल आज सुबह 07 बजकर 09 मिनट से प्रारंभ होने जा रहा है। ऐसे में पूरे देश में आज मकर संक्रांति की धूम देखने को मिल रही है। लोग अपने दोस्तों, करीबियों व सगे संबंधियों को विशेज, कोट्स और मैसेजेस भेजकर मकर संक्रांति की बधाई दे रहे हैं। यहां हम आपके लिए शानदार विशेज, कोट्स और शायरी लेकर आए हैं, जिसे आप अपनों को भेज मकर संक्रांति की बधाई दे सकते हैं।

End of Feed