Happy Mahashivratri 2024 Wishes Images, Messages, and Status: आज देशभर में महादेव के भक्तों का महापर्व महाशिवरात्रि मनाया जा रहा है। मंदिरों में भक्तों की कतारें नजर आ रही हैं। घरों में भी लोग भगवान शंकर की आराधना करते नजर आ रहे हैं। शिव भक्तों में उल्लास का माहौल है। जगह-जगह शिव के भजन और भक्ति गीत सुनाई दे रहे हैं। इस दिन उपवास रखने के बाद भी लोगों में गजब की ऊर्जा दिखाई दे रही है। महाशिवरात्रि का पर्व महादेव के भक्तों के लिए सबसे बड़ा उत्सव है। मान्यता है कि आज के ही दिन भगवान शिव और पार्वती का ब्याह हुआ था।
Happy Mahashivratri 2024 Wishes Images: महाशिवरात्रि के शुभकामना संदेश
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आप अपने करीबियों को ऐसे शानदार संदेश भेजकर उनका दिल जीत सकते हैं। ये सारे संदेश भोलेनाथ की भक्ति के रंग में सराबोर हैं:
1.शिव में ही आस्था, महादेव में ही विश्वास,आदि शिव ही शक्ति, भोलेनाथ में ही सारा संसार।
महाकाल से ही होती है, मेरे अच्छे दिन की शुरुआत, जय शिव शंभू, जय जय महादेव।
Happy Maha Shivratri 2024 Hindi Wishes
2.काल भी तुम और महाकाल भी तुम
लोक भी तुम और त्रिलोक भी तुम
शिव भी तुम और सत्य भी तुम!
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।
3.विश पीने का आदि है मेरा भोला
नागों की माला और बाघों का चोला पीछे चलता है भूतों का टोला
मस्ती में डूबा मेरा महाकाल, मेरा भोला।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
Happy Mahashivratri wishes in Hndi
4.एक पुष्प
एक बेलपत्र
एक लोटा जल की धार
भोला कर दे सबका उद्धार!
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं !
5.भोलेनाथ की भक्ति से नूर मिलता है
शिव के भजनों से दिल को सुरूर मिलता है,
जो भी जपता से श्रद्धा से प्रभु का नाम
कुछ न कुछ उसे जरूर मिलता है
happy Maha Shivratri wishes images
6.तन की जाने
मन की जाने
जाने चित की चोरी
उस शिव के हाथ में हैं तेरी मेरी डोरी।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !
7.भोलेनाथ की धूम रहे चारो ओर
सब बोले बम बम मचाये शोर
तुम भी भज लो हम भी भज ले,
ऊं नमः शिवाय गाओ चारो ओर
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
happy Maha Shivratri wallpaper
8.ना पूछो मुझसे मेरी पहचान
मैं तो भस्मधारी हूं
भस्म से होता जिनका श्रृंगार
मैं उस शिव शंकर का पुजारी हूं!
हैप्पी शिवरात्रि !
