Top 5 Lohri Rangoli Designs 2026: लोहड़ी का त्योहार शाम में मनाने के लिए आप भी काफी ज्यादा एक्साइटेड होंगे। आज पंजाबियों का स्पेशल त्योहार लोहड़ी है। इस खास मौके पर घरों में रंग-बिरंगे पकवान बनते हैं। पंजाबी ट्रेडिशनल कपड़ें पहनकर लोग तैयार होते हैं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। इस खास मौके पर रंगोली बनाने की भी परंपरा है। रंगोली बनाकर त्योहार का मजा बढ़ जाता है। यहां आपके लिए लोहड़ी के टॉप 5 रंगोली डिजाइन्स हैं, जिन्हें आप अपने घर के आंगन और अग्नि के सामने बना सकते हैं। यहां देखें लोहड़ी के रंगोली डिजाइन फोटोज-
लोहड़ी पर आप ऐसी ढोलक वाली रंगोली बना सकते हं। दो ढोलकी के साथ डॉट की मदद से ये रंगोली बनाई जा सकती है। ये आपके घर की शोभा बढ़ाएगी।
अग्नि वाली रंगोली भी खूबसूरत दिखती है। इस रंगोली को बनाना काफी आसान है। इस रंगोली के आसपास आप दीये सजा सकते हैं और अपने त्योहार का मजा बढ़ा सकते हैं।
ढोलकी के साथ पेड़ और साथ में फूलों वाली रंगोली का ये बेस्ट डिजाइन है। इस डिजाइन को सबसे ज्यादा बनाया जाता है। इसे बनाने में 10 मिनट से ज्यादा का समय नहीं लगने वाला है।
अगर आपको छोटी सी रंगोली बनानी है तो आपको ये डिजाइन ट्राई करना चाहिए। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। इसे आप सिर्फ घर के आंगन ही नहीं चौखट पर भी बना सकते हैं।
चूंकि लोहड़ी मकर संक्रांति के तुरंत पहले मनाई जाती है, इसलिए आप लोहड़ी की रंगोली में पतंग का डिजाइन बना सकते हैं। ये डिजाइन स्क्वायर डिजाइन में अच्छी लगती है।
