लाइफस्टाइल

Happy Kawad yatra Wishes in Hindi: शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है.. इन कांवड़ यात्रा विशेज, कोट्स, शायरी और स्टेटस से दें सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं

Happy Kawad Yatra Wishes, Quotes, Shayari in Hindi, Happy Sawan Shivratri Wishes in Hindi: कांवड़ यात्रा से हिंदुओं की खासतौर पर शिवभक्तों की अपार श्रद्धा जुड़ी है। सावन के इस पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा का खास महत्व है। कावड़ यात्रा के इस खास अवसर पर आप भोले के भक्तों को शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

Image

Happy Kawad Yatra 2024 Wishes, Quotes, Shayari in Hindi

Happy Kanwar Yatra 2024 Wishes, Quotes, Shayari in Hindi: सावन शुरू हो रहा है। सावन का महीना शिवभक्तों के लिए काफी खास होता है। शिव मंदिरों में शिव के भक्तों की लंबी कतारें आम हो जाती हैं। सावन के महीने में देशभर के शिवालयों में गजब की धूम रहती है। शिवभक्त पूरे जोश में नजर आते हैं। उनपर भोलेनाथ की भक्ति का अलग ही रंग दिखता है। भगवान शंकर को खासतौर पर समर्पित सावन के इस पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा भी पूरे जोश और जुनून के साथ निकाली जाती है। सावन में कांवड़ यात्रा का भी खास महत्व होता है। कांवड़ यात्रा में लोग गंगा नदी या पास की किसी भी पवित्र जगह से जल भरते हैं और भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। भोले के भक्त कांवड़ यात्रा को लेकर हर साल की तरह इस बार भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस खास मौके पर आप भी अपने जानने वाले शिवभक्तों को कांवड़ यात्रा की शुभकामना भेज सकते हैं।

Happy Kanwar Yatra Wishes, Quotes, Status in Hindi

सारे दुख सारे कष्ट सारे रोग भाग जाते हैं

जब सावन में बाबा भोलेनाथ जाग जाते हैं।

Happy Kawad Yatra 2024

है हाथ में डमरू है

और काल नाग है साथ

है जिसकी लीला अपरम्पार

वो है भोले नाथ

कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं

शिव की महिमा अपरम्पार

शिव करते सबका उद्धार

उनकी कृपा आप पर सदा बनी रहे और

भोले शंकर आपके जीवन में खुशियां ही भर दें।

Happy Kanwar Yatra 2024

कर्ता करे ना कर सके,

शिव करे सो होय,

तीन लोक नौ खंड में,

महाकाल से बड़ा ना कोय।

Happy Kawad Yatra 2024

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् |

उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्||

शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है,

शिव शक्ति है, शिव भक्ति है,

आओ सावन में भगवान शिव का नमन करें

उनका आशीर्वाद हम सब पर बना रहे।

Happy Kanwar Yatra 2024

जो भोले की कांवड़ लाते हैं,

वो जीवन में सुख पाते हैं।

Happy Kawad Yatra 2024

ओम में ही आस्था, ओम में ही विश्वास,

ओम में ही शक्ति, ओम में ही सारा संसार,

ओम से होती है अच्छे दिन की शुरुआत, बोलो- ओम नम: शिवाय

एक पुष्प, एक बेलपत्र

एक लोटा जल की धार

कर दे सबका उद्धार।

Happy Kawad Yatra 2024

भोलेनाथ की बनी रहे आप पर छाया

पलट दे जो आपकी किस्मत की काया

मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में

जो कभी किसी ने नहीं पाया।

Happy Kawad Yatra 2024

शिव की बनी रहे आप पर छाया

पलट दे जो आपकी किस्मत की काया

मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में

जो कभी किसी ने भी न पाया

कांवड़ लाने वालों से होते हैं भोले खुश

भरते हैं उनकी झोली, जीवन में देते सुख।

Happy Kawad Yatra 2024

विश्व का कण-कण शिव मय हो

अब हर शक्ति का अवतार उठे

जल, थल और अंबर से फिर

बम बम भोले की जय जयकार उठे।

Happy Kawad Yatra 2024

कर्ता करे ना कर सके,

शिव करे सो होय,

तीन लोक नौ खंड में,

महाकाल से बड़ा ना कोय।

सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं

है हाथ में डमरू जिनके

और काला नाग है साथ

है जिसकी लीला अपरंपार

वो हैं भोले नाथ।

Happy Kanwar Yatra 2024

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article