लाइफस्टाइल

Happy Sawan 2024 Hindi Wishes Quotes, Images: सावन की हार्दिक शुभकामनाएं हिंदी में, देखें सावन के शुभकामना संदेश, कोट्स और फोटोज

Happy Sawan 2024 Wishes Images, Quotes, Status, Photos, Sawan Ki Shubhkamnaye: आज से सावन का आगाज हो गया है। सावन के इस पवित्र महीने में हम एक दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं। अगर आप अपनों को शुभकामना संदेश देना चाहते हैं तो हम आप ये संदेश, तस्वीरें और वीडियोज भेज उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।

Image

Happy Sawan 2024 Wishes Images

Happy Sawan 2024 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: आज से सावन का आगाज हो गया है। सावन का महीना काफी पवित्र माना जाता है। इस बार तो सावन की शुरुआत सोमवार से ही हुई है। सावन सोमवार से शुरू हो कर सोमवार को खत्म हो रहा है। इस बार के श्रवण मास में कुल 5 सोमवार होंगे। सावन में सोमवार का सबसे ज्यादा महत्व होता है। यूं तो पूरे सावन मास में भगवान शिव की पूजा और अर्चना होती है, लेकिन सावन के सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगता है। मान्यता है कि सावन के सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने से मनोकामना पूरी होती है और दुखों से भी दूरी बनी रहती है।

सावन के इस पवित्र महीने में हम एक दूसरे को सावन की शुभकामनाएं भी देते हैं। हम अपनों को सावन के शुभकामना संदेश, तस्वीरें और वीडियोज भेज उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। अगर आप भी अपनों को सावन की शुभकामानएं भेजना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके काफी काम का है। देखें सावन के शुभकामना संदेश:

1. शिव शिव शिव ऊँ: नम: शिवाय।।

सावन की हार्दिक शुभकामनाएं

sawan14

सावन की शुभकामनाएं

2. सारे दुख सारे कष्ट सारे रोग भाग जाते हैं

जब सावन में बाबा भोलेनाथ जाग जाते हैं.

सावन की हार्दिक शुभकामनाएं

3.सत्य शिव हैं, अनंत शिव हैं

अनादि शिव हैं, ओंकार शिव हैं

शिव ही ब्रह्म, शिव ही शक्ति हैं.

सावन की हार्दिक शुभकामनाएं

4.मन छोड़ व्यर्थ की चिंता

तू शिव का नाम लिए जा

शिव अपना काम करेंगे तू

अपना काम किए जा

ॐ नम:शिवाय

सावन मास की हार्दिक शुभकामनाएं

sawan15

Sawan Wishes in Hindi

5.ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।

नीलकंठ होकर भी विष से अलिप्त हैं भोले भंडारी।

सावन की शुभकामनाएं।

6.कण-कण में शिव हैं, हर जगह में शिव हैं

वर्तमान भी शिव हैं और भविष्य काल भी शिव हैं

आप सभी को सावन की हार्दिक शुभकामनाएं

7.भोले आएं आपके द्वार

भर दें जीवन में खुशियों की बहार

न रहे जीवन में कोई दुख

हर ओर फैल जाए सुख ही सुख.

सावन की शुभकामनाएं

sawan16

Sawan 2024 Wishes Images

8.भोलेनाथ की बनी रहे आप पर छाया

पलट दे जो आपकी किस्मत की काया

मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में

जो कभी किसी ने नहीं पाया

सावन की हार्दिक शुभकामनाएं

9. मां पार्वती संग बाबा भोले मुस्कुराएंगे,

भक्तों को न कभी खाली हाथ लौटाएंगे.

सावन की हार्दिक शुभकामनाएं!

10.शाम-सवेरे जपें भोले का ही नाम,

रास आता है मुझे बस यही काम.

सावन की हार्दिक शुभकामनाएं

sawan17

Sawan Quotes in Hindi

सावन के इस पवित्र महीने में आप अपनों को ये शुभकामना संदेश भेज उनके दिन को खास बना सकते हैं। ये संदेश आपके अपनों के दिल और मन को शिवभक्ति से सराबोर कर देंगे।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article