Holi 2024 Romantic Shayari For Gf, Wife,Love: 25 मार्च यानी आज रंगों का त्योहार, होली सेलिब्रेट किया जाना है। इस त्योहार को लेकर कई दिनों से देशभर में तैयारियां चल रही हैं। ये त्योहार सिर्फ रंगों का ही नहीं, गिले-सिकवे मिटाने का, एक दूसरे को गले लगाने का और प्यार के इजहार का भी है। ऐसे में अपने दोस्त, रिश्तेदारों से पहले अपनी जीवनसाथी, गर्लफ्रेंड, बीवी या फिर क्रश को प्यार भरी शायरियां भेजना बिल्कुल भी न भूलें। इस खास दिन पर यहां दी गई रोमांटिक शायरी, मैसेज, कोट्स को भेजकर आप अपने दिल का हाल भी बयां कर सकते हैं।
Happy Holi 2024 Romantic Shayari, Wishes, Quotes For Wife, Girlfriend And Love In Hindi-
1) गुलाबी गाल पर कुछ रंग मुझ को भी जमाने दो,
मनाने दो मुझे भी जान-ए-मन त्योहार होली में।
Happy Holi Love
2) तेरे गालों पर जब गुलाल लगा,
ये जहां मुझे लाल-लाल लगा।
Happy Holi Baby
3) नेचर का हर रंग आप पर बरसे,
हर कोई आपसे होली खेलने को तरसे,
रंग दे आपको सब मिलकर इतना,
कि वो रंग फिर उतरने को तरसे।
Happy Holi Wifey
4) सजनी की आंखों में छुप पर जब झांका,
बिल होली खेले ही साजन भीग गया।
Happy Holi Love
5) होली पर रंग बिखरेंगे,
संग पिया अब हम भीगेंगे,
होली में और भी रंग होगा,
मेरा पिया जब मेरे संग होगा।
Happy Holi Jaan
6) खुदा करे हर साल चांद बन कर आए
दिन का उजाला शान बन कर आए
कभी ना दूर हो आपके चेहरे से हंसी
ये होली का त्योहार ऐसा मेहमान बन कर आए।
Happy Holi Boo
7) राधा के रंग और कृष्णा की पिचकारी,
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी,
ये रंग ना जाने कोई मजहब ना कोई बोली,
मुबारक हो आपको खुशियों भरी होली।
Happy Holi 2024
8) इस बार होली ऐसी मनाउंगा,
खुद को करके काला-पीला,
तेरी गली पहुंच जाउंगा,
तु सोचती रह जाएगी,
और तेरे भाई के सामने तुझे रंग लगा जाऊंगा।
Happy Holi Darling
9) अपने दिल का हाल बताना छोड़ दिया,
हमने भी गहराई में जाना छोड़ दिया,
होली से पहले भी आपने,
सुबह नहाना छोड़ दिया?
Happy Holi Wifey
10) खुदा करे की इस बार होली ऐसी आए,
बिछड़ा हुवा मेरा प्यार मुझे मिल जाए,
मेरी दुनिया तो रंगीन है सिर्फ उस से,
काश वो आए और चुपके से गुलाल लगा जाए।
Happy Holi Jaanu
