Gurpurab 2022 Shayari, Wishes Images: गुरु नानक जयंती पर शायराना अंदाज में दें अपनों को बधाई, भेजें ये शायरियां

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Nov 7, 2022, 05:11 PM IST

Happy Guru Nanak Jayanti Gurpurab 2022 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: गुरु नान देव जी की जन्म जयंती यानी गुरु परब का त्योहार इस साल आठ नवंबर को पूरे देश में मनाया जाएगा। इस मौके पर आप अपने करीबियों को कुछ शायरियों के जरिए मुबारकबाद दे सकते हैं। यहां देखें गुरु नानक जयंती की शायरियां।

Happy Guru Nanak Jayanti, Gurpurab 2022 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: गुरु नानक जयंती इस साल आठ नवंबर को पूरे देश में मनाई जा रही है। सिख धर्म के अनुयायी इसे गुरु परब और प्रकाश पर्व भी कहते हैं। इस दिन सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देवजी का जन्म हुआ था। गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर आप अपने करीबियों को कुछ खास संदेशों के जरिए शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

Guru Nanak Jayanti

Guru Nanak Jayanti

गुरु नानक देव जी का जन्म कार्तिक मास की पूर्णिमा को हुआ था। गुरु नानक देव जी (Guru Nanak Jayanti 2022) ने अपने जीवन में मानवता को भक्ति का मार्ग दिखाया था। महज आठ साल की उम्र में उन्होंने स्कूल छोड़ दिया था। भगवान के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें लोग दिव्य पुरुष कहा करते थे। उन्होंने जात-पात, धर्म का भेदभाव मिटाने के लिए पूरा प्रयास किया था। गुरु नानक देवजी की जयंती पर आप कुछ खास मैसेज के जरिए शुभकामनाएं संदेश भेज सकते हैं।

End of Feed