Happy Gandhi Jayanti 2022 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: आज राष्ट्रीय पर्व गांधी जयंती देश में धूम धाम से मनाई जा रही है। इस मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सो में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी जा रही है। सत्य और अहिंसा की राह पर चलते हुए महात्मा गांधी जी ने इस देश को ब्रिटिश हुकूमत के चंगुल से मुक्ति दिलाई थी। सोशल मीडिया पर बापू के विचारों को शेयर कर देशवासी उन्हें याद कर रहे हैं।
गांधी जयंती के मौके पर आप अपने करीबियों को शायरियां भेजकर मुबारकबाद दे सकते हैं। इन शायरियों को आप अपने फेसबुक, वॉट्सऐप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बतौर स्टेट्स भी लगा सकते हैं। आपको बता दें कि बापू के विचार सत्य और अहिंसा के सम्मान में संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल दो अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी मनाया जाता है।
गांधी जयंती पर शायरियां (Gandhi Jayanti shayari in hindi)
खादी मेरी शान है,
कर्म ही मेरी पूजा है,
सच्चा मेरा कर्म है,
और हिंदुस्तान मेरी जान है।
गांधी जयंती की शुभकामनाएं।
धोती वाले बापू की
ये ऐसी एक लड़ाई थी
न गोले बरसाए उन्होंने
न बंदूक चलाई थी
सत्य और अहिंसा के बल पर
दुश्मन को धूल चटाई थी।
Gandhi Jayant Shayari
हजारों साल नरगिस अपनी,
बेनूरी पर रोती है,
बड़ी मुश्किल से होता है
चमन में दीदावर पैदा।
गांधी जयंती की शुभकामनाएं।
सीधा साधा वेश था
न कोई अभिमान
खादी की एक धोती पहने
बापू की थी शान
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
Gandhi Jayanti Shayari
चली थी अंग्रेजों के रूप में,
भारत देश पर आंधी
अहिंसा और सत्य से लड़े वो
नाम थाा उनका गांधी।
अहिंसा का पुजारी
सत्य की राह दिखाने वाला
ईमान का पाठ पढ़ा गया
हमें वो बापू लाठी वाला
गांधी जयंती 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।
सच्चाई का शस्त्र लेकर,
और अहिंसा का अश्त्र लेकर,
तूने देश अपना बचाया ,
गोरों को था दूर भगाया,
दुश्मन से प्यार किया,
मानव पर उपकार किया,
गांधी करते तुझे नमन,
तुझे चढ़ाते प्रेम-सुमन।
सत्य का तेल अंहिसा की बाती,
अमर ज्योति जलती रहे,
तेरे पदचिन्हों पर बापू,
दुनिया सारी चलती रहे।
महानायक वो आजादी का
अटल अहिंसावादी था,
गोरों को भारत से मार भगाया
जिसके तन पर वस्त्र खादी था।
