लाइफस्टाइल

Happy Friendship Day 2024 Wishes Images, Quotes: अपने जिगरी दोस्तों को इन हिंदी मैसेज, WhatsApp Status, कोट्स, GIF से दें फ्रेंडशिप डे की बधाई, भेजें ये खास संदेश

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 4, 2024, 06:42 AM IST

Happy Friendship Day 2024 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: हर साल की तरह इस साल भी अगस्त महीने के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे (Friendship Day) धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है। इस साल आज 4 अगस्त को फ्रेंडशिप डे (Friendship Day Quotes) है। ऐसे में अपने खास दोस्तों को फ्रेंडशिप डे की बधाई देने के लिए भेजें ये शुभकामना संदेश।

Image

friendship day 2024

Happy Friendship Day 2024 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: भारत, मलेशिया, यूएई और अमेरिका में फ्रेंडशिप डे (Friendship Day 2024) अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस साल फ्रेंडशिप डे (Friendship Day Greeting Card Ideas) 4 अगस्त को मनाया जा रहा है। दोस्ती का रिश्ता हर किसी के जीवन में बेहद खास और अनमोल होता है। हमारे साथ कई ऐसी घटनाएं होती हैं जो हम पेरेंट्स, भाई-बहन और रिश्तेदारों के साथ शेयर नहीं कर सकते हैं, लेकिन अपने दोस्तों से वो बातें हम खुलकर शेयर कर लेते हैं। इसलिए हर किसी के जीवन में एक सच्चा और अच्छा दोस्त होना बेहद जरूरी होता है, जिससे आप अपने दिल की हर बात शेयर कर सकें। दोस्ती के इसी खास रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए एक दिन रखा गया है जिसे फ्रेंडशिप डे रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। फ्रेंडशिप डे अपने उन खास दोस्तों को शुक्रिया कहने का दिन है, जो हर सुख-दुख में आपके साथ खड़े रहे हैं।

इस खास मौके को सेलिब्रेट करने कुछ लोग फ्रेंड्स के साथ आउटिंग करते हैं तो कुछ लोग डेट प्लान करते हैं। लेकिन जो लोग अपने खास दोस्त से दूर बैठे हैं उनके लिए ये कर पाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में वो लोग प्यार भरा संदेश भेजकर अपने दोस्त को थैंक्यू बोल सकते हैं और फ्रेंडशिप डे को यादगार और खुशनुमा बना सकते हैं। अगर आप भी फ्रेंडशिप डे (Friendship Day Wishes in Hindi) को यादगार बनाना चाहते हैं तो ये मैसेज, कोट्स, Greeting Cards, GIF भेज सकते हैं।

Happy Friendship Day 2024 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos

1. दोस्त दिल की हर बात समझ जाया करते हैं,

सुख दुःख के हर पल में साथ हुआ करते हैं,

दोस्त तो मिला करते हैं तकदीर वालों को,

मिले ऐसी तकदीर हर बार हम दुआ करते हैं।

Happy Friendship Day 2024

friendship day wishes in hindi

friendship day wishes in hindi

2. दोस्ती का मतलब ही खास होता है,

साथ खड़े रहना चाहे दूर ही क्यों न हो,

भरोसा बनाए रखना चाहे मुश्किल ही क्यों न हो,

मुस्कान बनाए रखना चाहे आंसू ही क्यों न हो।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2024

3. सितारों से आगे मेरा दोस्त होगा,

जहां के सारे नजारों की कसम,

हर खुशी में शामिल मेरा दोस्त होगा,

क्योंकि उसके साथ के बिना मेरा एक दिन नहीं होगा।

Happy Friendship Day 2024

friendship day Quotes in hindi

friendship day Quotes in hindi

4. तेरे जैसा यार कहां,

कहां ऐसा याराना,

हर फ्रेंडशिप डे पर याद करेगी दुनिया तेरा-मेरा अफसाना।

फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं

Friendship Day Greeting Cards

5. दोस्ती वो नाम है जो सुख-दुख की कहानी कहलाता है,

दोस्ती वो राज है जो सदा ही मुस्कुराता है,

दोस्ती कोई पल भर की जान-पहचान नहीं है,

ये वो वादा है जो उम्र भर साथ निभाता है।

Happy Friendship Day 2024

friendship day greeting cards

friendship day greeting cards

6. दोस्ती का मतलब ही खास होता है,

साथ खड़े रहना चाहे दूर ही क्यों न हो,

भरोसा बनाए रखना चाहे मुश्किल ही क्यों न हो,

मुस्कान बनाए रखना चाहे आंसू ही क्यों न हो।

Friendship Day 2024

7. खुशियां खरीदने गए थे बाजार में,

और मुलाकात दोस्तों से हो गई।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे

friendship day status

friendship day status

8. भगवान जिन्हें खून के रिश्तों में बांधना भूल जाता है,

उन्हें सच्चे दोस्त बनाकर अपनी गलती सुधारता है।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article