Friendship Day 2024 Color Code: आज फ्रेंडशिप डे है। ऐसे में सभी लोग इसकी तैयारियों में जुट गए होंगे। इस दिन लोग अपने करीबी दोस्तों को गिफ्ट देते हैं और धूमधाम के साथ फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट करते हैं। इस खास मौके पर कुछ लोग अपने दोस्तों को अलग अलग रंग के बैंड देते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम फेंडशिप डे के मौके पर कौन कौन से कलर का बैंड (Friendship Fay 2024 Color Code) दिया जाता है और ये रंग दोस्ती के किस महत्व के बारे में बताते हैं। आज हम आपको दोस्ती के अलग अलग रंगों के बारे में बताएंगे और ये भी बताएंगे कि उन रंगों का क्या महत्व होता है।
Friendship Day 2024 Color Code
गुलाबी रंग
गुलाबी रंग दोस्ती में प्रेम को दर्शाता है। इसका मतलब है कि आपका दोस्त आपसे प्यार करता है। वह आपका पूरा ध्यान रखना चाहता है। अगर कोई दोस्त आपको गुलाबी रंग का बैंड देता है तो इसका मतलब है कि वो आपको पसंद करता है।
पीला रंग
पीला रंग दोस्ती में भरोसा,सच्चाई को दर्शाता है। फ्रेंडशिप डे के मौके पर अगर कोई आपको पीले रंगा का बैंड देता है तो इसका मतलब है कि वो आपसे सच्ची दोस्ती रखता है और इस दोस्ती को अंत तक निभाना चाहता है। ऐसे लोग आपके हर सुख दुख में साथ खड़े रहते हैं।
नारंगी रंग
नारंगी रंग भाग्यशाली दोस्तों का होना दर्शाता है। ऐसे दोस्तों के होते आपके जीवन में कभी मुसीबत नहीं आ सकती है।
लाल रंग
लाल रंग इस बात का प्रतिक होता है कि वह शख्स आपको दोस्त से बढ़कर मानता है। यह रंग प्यार और रोमांस को दर्शाता है। लाल रंग का बैंड देने वाला दोस्त काफी इंट्रेस्टिंग होता है।
नीला
नीला रंग दोस्ती में वफादारी को दर्शाता है। जो लोग आपको नीले रंग का बैंड देते हैं तो इसका मतलब है कि आप उनपर आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं। ऐसे लोग बहुत ही ज्यादा भरोसेमंद होते हैं।
