Friendship Day 2024 Hindi Shayari: दोस्तों के लिए बेहतरीन फ्रेंडशिप डे शायरी इन हिंदी, देखें म‍ित्रता द‍िवस की ये शुभकामनाएं

Happy Friendship Day Shayari (म‍ित्रता द‍िवस की शायरी): आज अगस्त महीने के दूसरे रविवार के साथ ही दोस्तों के लिए स्पेशल दिन फ्रेंडशिप डे (Friendship Day) आ गया है। दो इंसानों का बिना मतलब से लगाव एक ऐसे रिश्ते की बुनियाद होता है जिसे दोस्ती कहते हैं। दोस्त का वक़्त पर काम आना, उसे अपना राज़दार बनाना और उसकी अच्छाइयों में भरोसा रखना वह ख़ूबियां हैं जिन्हें शायरों ने खुले मन से सराहा और अपनी शायरी का मौज़ू बनाया है। यहां देखें फ्रेंड‍श‍िप डे शायरी ह‍िंंदी में।

Happy Friendship Day 2024 Hindi Shayari, Wishes, Dost Ke Liye Shayari: दोस्तों के लिए खास तौर पर समर्पित फ्रेंडशिप डे इस साल4 अगस्त को मनाया जा रहा है। हर साल यह दिन अगस्त महीने के पहले रविवार को सेलिब्रेट किया जाता है। यह दिन दोस्तों के लिए खास तौर पर समर्पित होता है। संसार के कुछ रिश्ते हमें पहले से मिलते हैं और कुछ हम ख़ुद बनाते हैं। जो रिश्ते हम ख़ुद अपने लिए चुनते हैं उनमें दोस्ती का रिश्ता बेहद ख़ास है। ये भरोसे पर टिकता है, उसी के सहारे ही निभाया भी जाता है। आदि काल से दोस्ती के कई उदाहरण देखने को मिलते रहे हैं। फिर चाहे वह कृष्ण सुदामा की मित्रता हो या फिर भगवान राम और सुग्रीव की। दोस्ती का दर्जा हमेशा से काफी महत्वपूर्ण रहा है। दोस्ती पर काफी कुछ लिखा और कहा गया है। देश दुनिया के मशहूर शायरों ने भी दोस्तों के लिए बहुत कुछ कहा है उनकी दी मुहब्बत भी और दग़ा भी। आइए पढ़ते हैं दोस्ती पर लिखे कुछ बेहतरीन शेर।

Dosti Shayari

Friendship Shayari in Hindi 2 line

दोस्ती आम है लेकिन ऐ दोस्त

दोस्त मिलता है बड़ी मुश्किल से

- हफ़ीज़ होशियारपुरी

Happy Friendship Day 2024

दोस्त दो-चार निकलते हैं कहीं लाखों में

End of Feed