लाइफस्टाइल

Happy Friendship Day 2024 Hindi Quotes, Wishes: दोस्तों की दोस्ती में कभी कोई रूल नहीं होता .. फ्रेंडशिप डे पर अपने यार को भेजें ऐसे बेहतरीन कोट्स और संदेश

Happy Friendship Day 2024 Quotes with Images in Hindi: यूं तो दोस्ती के लिए हर दिन खास होता है, फिर भी दोस्तों के लिए स्पेशल दिन फ्रेंडशिप आ गया है। ये दिन दुनियाभर के हर यार-दोस्तों के लिए खास है। दोस्ती ऐसा रिश्ता है, जिसमें कोई सीमा या शर्त नहीं होती। प्राचीन धर्मग्रंथों में भी दोस्ती के सुंदर उदाहरण मिलते हैं, जैसे कृष्ण और सुदामा की मित्रता, या कर्ण और दुर्योधन की गहरी दोस्ती। इनकी मित्रता की मिसाल आज भी दी जाती है। फ्रेंडशिप डे उन दोस्तों को समर्पित है, जो हर सुख-दुख में हमारे साथ होते हैं और हमें सही दिशा दिखाते हैं।

Image

Happy Friendsip Day Wishes, Quotes in Hindi

Happy Friendship Day 2024 Quotes with Images in Hindi: दुनियाभर में फ्रेंडशिप डे का लोगों को इंतजार रहता है। ये अगस्त के सबसे पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस साल 4 अगस्त को यानी आज मित्रता दिवस सेलिब्रेट किया जा रहा है। हमारे जीवन में सिर्फ दोस्ती ही एक ऐसा रिश्ता है जिसे हम खुद अपनी पसंद से चुनते हैं। दोस्ती जाति, धर्म या सामाजिक स्थिति से परे होती है। प्राचीन धर्मग्रंथों में भी दोस्ती के सुंदर उदाहरण मिलते हैं, जैसे कृष्ण और सुदामा की मित्रता, या कर्ण और दुर्योधन की गहरी दोस्ती। इनकी मित्रता की मिसाल आज भी दी जाती है।

फ्रेंडशिप डे उन दोस्तों को समर्पित है, जो हर सुख-दुख में हमारे साथ होते हैं और हमें सही दिशा दिखाते हैं। बात फ्रेंडशिप डे के शुरुआत की करें तो करीब 89 साल पहले, वर्ष 1935 में, इस दिन को मनाने की परंपरा शुरू हुई थी। यह परंपरा आज भी चल रही है।

फ्रेंडशिप डे के इस खास अवसर पर अपने दोस्तों को याद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां फ्रेंडशिप के कुछ खास कोट्स, मैसेज, पोस्टर, विशेज दिए गए हैं। देखें फ्रेंडशिप डे के कोट्स, मैसेजेस और शुभकामना संदेश:

- जब सुकून नहीं मिलती इश्क की बस्ती में,

तब खो जाता हूं यारों की मस्ती में!

हैप्पी फ्रेंडशिप डे दोस्त !

- इश्क और दोस्ती मेरे दो जहान हैं,

इश्क मेरी रूह, तो दोस्ती मेरा ईमान है !

Happy Friendship Day !

SO4

Friendship Day Quotes

- हर वक़्त वादियों में, महसूस करोगे तुम मेरे दोस्त!

हम दोस्ती की वो ख़ुशबू हैं, जो महकेंगे मरते दम तक।

- चाँद की दोस्ती, रात से सुबह तक।

सूरज की दोस्ती, दिन से शाम तक।

हमारी दोस्ती पहली मुलाक़ात से आखिरी सांस तक।

Happy Friendship Day 2024 Hindi Quotes

- बिना पंख के, उड़ने की ख्वाब होती है,

दोस्ती की दुनिया भी लाजवाब होती है।

Happy Friendship Day 2024 Hindi Quotes

- आप ज़िंदगी में दोस्ती की तरह आए

और ज़िंदगी बन गए।

Happy Friendship Day 2024 Hindi Quotes

fr3

Happy Friendship Day 2024

- दोस्ती भी क्या गजब की चीज होती है,

मगर ये भी बहुत कम लोगों को नसीब होती है,

जो पकड़ लेते हैं ज़िंदगी में दामन इसका,

समझ लो कि जन्नत उनके बिलकुल करीब होती है

हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

Happy Friendship Day 2024 Hindi Quotes

- जिंदगी हर पल खास नहीं होती,

फूलों की खुशबू हमेशा पास नहीं होती,

मिलना हमारी तकदीर में लिखा था वरना,

इतनी प्यारी दोस्ती कभी इत्तेफाक नहीं होती.

हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

- दोस्तों की दोस्ती में कभी कोई रूल नहीं होता है,

और ये सिखाने के लिए, कोई स्कूल नहीं होता है!

Happy Friendship Day 2024 Hindi Quotes

- कुछ सालों के बाद न जाने क्या समाँ होगा,

पता नहीं कौन सा दोस्त कहाँ होगा.

फिर मिलना हुआ तो मिलेंगे यादों में,

जैसे सूखे गुलाब मिलते हैं किताबों में.

Happy Friendship Day 2024 Hindi Quotes

s05

Friendhip Day Quotes in Hindi

- लोग कहते हैं कि इतनी दोस्ती मत करो कि दिल पर सवार हो जाए,

हम कहते हैं कि दोस्ती इतनी करो कि दुश्मन को भी प्यार हो जाए।

Happy Friendship Day 2024 Hindi Quotes

- दोस्त तो सितारों जैसे होते हैं,

भले ही हम उन्हें न देख पाएं पर वो हमारे साथ सदा रहते हैं।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

- सच्चे दोस्त माने कम मिलते हैं,

जितने भी मिलते हैं ज़िंदगी बना देते हैं।

Happy Friendship Day 2024 Hindi Quotes

- कुछ तो बात है तेरी फितरत में ऐ दोस्त,

वरना तुझे याद करने की खता हम बार-बार न करते।

Happy Friendship Day 2024 Hindi Quotes

dfvbg

फ्रेंडशिप डे कोट्स

- अपनी दोस्ती का बस इतना सा उसूल है,

जब तू कबूल है तो तेरा सब-कुछ कुबूल है।

Happy Friendship Day 2024 Hindi Quotes

- एक सच्चा दोस्त तुम्हें तुम्हारे बारे में वह सब भी बता देता है,

जो तुम खुद को नहीं बताना चाहते।

Happy Friendship Day 2024 Hindi Quotes

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article