Happy Father's Day Shayari in Hindi (हैप्पी फादर्स डे शायरी): कंधों पर झुलाया कंधों पर घुमाया, पापा की बदौलत ही.. जीवन में पिता की जगह बेशक ही कभी कोई नहीं ले सकता है। पिता ही एक ऐसा इंसान है, जिसने आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए अपने चेहरे की झुर्रियों को नजरअंदाज किया है। ऐसे ही पिता के त्याग, प्रेम और समर्पण को सलाम करने के लिए हर साल जून महीने के तीसरे रविवार (When Is Father's Day) को वैश्विक स्तर पर फादर्स डे मनाया जाता है। इस साल फादर्स डे (Father's Day 2024) आज 16 जून को मनाया जा रहा है, ऐसे में अगर आप भी अपने पिता को खास अंदाज में पितृ दिवस की बधाई देना चाहते हैं, तो ये शायरियां बेस्ट हैं। देखें हैप्पी फादर्स डे शायरी इन हिंदी। साथ ही नोट करें फादर्स डे इमोशनल शायरी इन हिंदी।
Happy father's day 2024 shayari in hindi
फादर्स डे पर शायरी, Happy Father's Day 2024 Shayari in Hindi
1. दुनिया के तानों ने जब-जब
मुझे गिराने की कोशिश की
पिता के मजबूत हाथों ने
थामा है हाथ मेरा !
Happy Father's Day !
2. भले ही एक लड़की
अपनी पति की रानी न हो,
लेकिन अपने पिता के लिए
वो हमेशा एक राजकुमारी होती है !
Happy Father's Day Dear Papa !
3. जिसका त्याग समझ आ जाए
वो मां होती है और
जिसका त्याग समझ न आए
वो पिता होता है !
हैप्पी फादर्स डे की पापा !
4. जिंदगी जीने का मजा तो
आपसे मांगे हुए सिक्कों से था पापा,
हमारी कमाई से तो जरूरतें भी पूरी नहीं होती !
Happy Father's Day Dear Papa !
5. हजारों की भीड़ में भी पहचान लेते हैं
पापा कुछ कहे बिना ही सब जान लेते हैं
पितृ दिवस की शुभकामनाएं
6. पिता हारकर बाज़ी हमेशा मुस्कुराया
शतरंज की उस जीत को मैं अब समझ पाया
7. चुपके से एक दिन रख आऊं सभी खुशियां उनके सिरहाने में..
जिन्होंने अपनी जिंदगी बिता दी मुझे बेहतर इंसान बनाने में !
8. मुझे रख दिया छांव में,
खुद जलते रहे धूप में मैंने देखा है ऐसा एक फरिश्ता,
अपने पिता के रूप में।
9. पिता जमीर हैं
पिता जागीर है
जिसके पास ये हैं
वह सबसे अमीर है।
10. खुशी का हर लम्हा पास होता है
जब पापा हमारे हाथ में आपका हाथ होता है !
Happy Father's Day !
