Father's Day Emotional Quotes: हमारे जीवन में माता-पिता की सबसे ज्यादा अहमियत होती है। इन दोनों की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता। माता-पिता के महत्व को समझने के लिए वैसे तो हर दिन ही खास होता है लेकिन हिंदी कैलेंडर में कुछ ऐसी तारीखें रखी गई है जो माता-पिता के लिए समर्पित है। मां के समर्पण और त्याग को सम्मान देने के लिए जिस तरह मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। ठीक वैसे ही पिता के समर्पण, प्रेम और जिम्मेदारी के सम्मान के रूप में हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे (Happy Father's Day) मनाया जाता है। आज फादर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। पिता अपने बच्चों को निस्वार्थ भाव से प्यार करते हैं और उनकी हर छोटी बड़ी खुशी का ध्यान रखते हैं। पिता के इसी त्याग को सम्मान देने के लिए हर साल फादर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस खास मौके पर बच्चे अपने पिता के लिए गिफ्ट्स लेते हैं और उनके लिए सरप्राइज (Surprise For Father) प्लान करते हैं। वहीं कुछ बच्चे अपने दिल की बात कहने के लिए इमोशनल कोट्स लिखते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने पिता से दिल की बात कहना चाहते हैं तो ये इमोशनल कोट्स शेयर कर सकते हैं।
Happy Father's Day Emotional Quotes in Hindi
1. मेरा साहस, मेरा सम्मान हैं पिता
मेरी ताकत, मेरी पहचान हैं पिता।
हैप्पी फादर्स डे!
2. मैंने पिता के प्यार से बड़ा कोई प्यार न पाया
जब जरूरत हुई, पिता को हमेशा साथ पाया।
हैप्पी फादर्स डे!
3. पिता नीम के पेड़ जैसा होता है
उसके पत्ते भले ही कड़वे हों पर वो छाया ठंडी देता है।
हैप्पी फादर्स डे 2024!
4. दुनिया में बहुत संघर्ष है, ये मैंने बड़े होकर जाना
जब बच्चा था, पापा ने हर मुश्किल में मेरा हाथ थामा।
हैप्पी फादर्स डे 2024!
5. मुझे रख दिया छांव मं खुद जलते रहे धूप में,
मैंने देखा है ऐसे एक फरिश्ता अपने पिता के रूप में।
हैप्पी फादर्स डे!
6. दुख चाहे कितना भी आये लेकिन दुख की परछाई कभी
अपने बच्चों पर नहीं आने देते ऐसे होते हैं पिता।
हैप्पी फादर्स डे!
7. पापा मिले तो मिला प्यार,
मेरे पापा मेरा संसार,
खुदा से मेरी इतनी सी दुआ,
मेरे पापा को मिले खुशियां अपार।
हैप्पी फादर्स डे!
8. पिता के बिना जिंदगी वीरान होती है,
तन्हा सफर में हर राह सुनसान होती है,
जिंदगी में पिता का होना जरूरी है,
पिता के साथ से हर राह आसान होती है।
हैप्पी फादर्स डे!
