Father's Day Quotes in Sanskrit, Sanskrit wishes for Father (Papa): हर साल की तरह इस साल भी फादर्स डे पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस साल फादर्स डे 16 जून को पड़ा है। यूं तो पिता के लिए साल के 365 दिन भी कम होंगे फिर भी एक खास दिन दुनिया भर के पिताओं के लिए समर्पित है। फादर्स डे (Happy Father's Day 2024) मौके पर आप कई तरीके से अपने पिता को स्पेशल फील करा सकते हैं। आप उनके लिए सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं तो वहीं आप कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। फादर्स डे के मौके पर आप अपने पिता को खूबसूरत संदेश भेज उन्हें शुक्रिया कह सकते हैं। अआप अपने पिता को संस्कृत में ये संदेश, कोट्स और श्लोक (Father's Dat Wishes In Sanskrit) भेज कर भी फादर्स डे विश कर सकते हैं:
Fathers Day Quotes in Sanskrit, Happy Fathers Day Wishes, Shayari in Sanskrit
1. न ह्यतो धर्मचरणं किञ्चिदस्ति महत्तरम्।
यथा पितरिशुश्रूषा तस्य वा वचनक्रिया॥
अर्थ - पिता की बात सुनना अथवा उनका कहा मानना धर्म का सबसे महान् पालन है।
2. पिता स्वर्गः पिता धर्मः पिता परमकं तपः।
पितरि प्रीतिमापन्ने सर्वाः प्रीयन्ति देवताः॥
अर्थ - मेरे पिता मेरे स्वर्ग हैं, मेरे पिता मेरे धर्म हैं, वे मेरे जीवन की परम तपस्या हैं। जब वे खुश होते हैं, तब सभी देवता खुश होते हैं !
3. जनकश्चोपनेता च यश्च विद्यां प्रयच्छति।
अन्नदाता भयत्राता पश्चैते पितरः स्मृताः॥
अर्थ - जन्मदाता, उपनयन संस्कारकर्ता, विद्या प्रदान करने वाला, अन्नदाता और भय से रक्षा करने वाला – ये पांच व्यक्ति को पिता कहा गया है।
Fathers Day Shayari in Sanskrit, father's Day Sanskrit Shloka
4. मम प्रथमो गुरूः , प्रत्यक्ष विघ्नहर्ता
पितरि प्रीतिमापन्ने सर्वाः प्रीयन्ति देवताः ॥
अर्थ - मेरे प्रथम गुरु, मेरे सच्चे रक्षक, पिता अगर प्रसन्न तो सभी देवता प्रसन्न !
5. पितृदिनस्य शुभाशयाः।
अर्थ - फादर्स डे की शुभकामनाएं
6. पितृ देवो भव:
अर्थ - पिता का आदर उनको देव तुल्य मान कर करना चाहिये
Fathers Day Sanskrit Wishes, Fathers Day Wishes in Sanskrit
7. मातृपितृकृताभ्यासो गुणितामेति बालकः
अर्थ - माता और पिता के अभ्यास से बालक विद्वान बनता है
8. सर्वदेवमयः पिता पूजयेत्
अर्थ - पिता सभी देवताओं के समान पूजनीय होते है।
9. पिता मूर्त्ति: प्रजापते
अर्थ- पिता पालन करने वाला होने के कारण प्रजापति अर्थात ब्रह्मा जी की प्रतिमूर्ति हैं।
Fathers Day Sanskrit Mantra | फादर्स डे संस्कृत श्लोक, कोट्स
उपाध्यायान्दशाचार्य आचार्याणांशतं पिता ।
सहस्त्रं तु पितृन् माता गौरवेणातिरिच्यते ।।
सर्वतीर्थमयी माता सर्वदेवमय: पिता ।
मातरं पितरं तस्मात् सर्वयत्नेन पूजयेत ।।
