लाइफस्टाइल

Father's Day 2024 Wishes From Daughter: फादर्स डे पर बेटियां अपने पापा को डेडिकेट करें ये दिल छू लेने वाले मैसेज, कहें लव यू डैड

Father's Day 2024 Wishes From Daughter: पिता और बेटी (Father-Daughter Relation) का रिश्ता बेहद खास होता है। कहते हैं कि बिटिया को घर में सबसे ज्यादा लाड-दुलार पापा करते हैं। शायद ऐसा इसलिए भी क्योंकि पिता के दिल में बेटी से एक दिन बिछड़ जाने का डर भी रहता है। आज फादर्स डे पर बेटियां अपने उसी क्यूट और लविंग पापा को यहां दिए कुछ खास मैसेज, शायरियों के जरिए फादर्स डे विश कर सकती हैं।

Image

Happy Father’s Day 2024 Wishes From Daughter In Hindi

Father's Day 2024 Wishes From Daughter: कहते हैं बेटियां पापा की लाडली होती हैं। बेटी के लिए पापा का प्यार उस मीठी धूप की छांव जैसा है, जिसमें हर दुख सहने की ताकत है। पापा अपनी बेटियों के लिए सुरक्षा कवच खड़े रहते हैं और उन्हें दुनिया की हर मुसीबत से बचाते हैं। मां भले ही 9 महीने कोख में रखती है लेकिन बाप-बेटी का रिश्ता दिल से इतना गहरा होता है जिसकी कोई सीमा नहीं है। इसी अनमोल रिश्ते का प्यार से थामने के लिए बेटियां आज फादर्स डे पर अपने पापा को विश कर सकती हैं। आप फादर्स डे 2024 पर अपने पापा को यहां दिए शुभकामना संदेश, मैसेज, शायरी और कोट्स भेज सकती हैं।

Happy Father's Day Wishes, Messages From Daughter In Hindi -

1) अपने पापा को आज मैं क्या उपहार दूं ?

तोहफे में फूल दूं या गुलाबो का हार दूं?

मेरी जिंदगी में जो है सबसे प्यारा..

उस पर तो मैं अपनी जिंदगी ही वार दूं।

Happy Father's Day Papa

2) मुझे पता है कि मैं चाहे आपको तोहफा दूं,

फूल दूं या चॉकलेट दूं,

लेकिन आपको जो चीज सबसे ज्यादा खुशी देती हैं वो है मेरे चेहरे की मुस्कान,

और इसलिए मैं जब भी आपको देखती हूं, हमेशा खुश हो जाती हूं।

आई लव यू डैडी!

Happy Father's Day Dad

3) सपने तो मेरे थे पर उनको पूरा करने का रास्ता,

कोई और दिखाए जा रहा था और वो थे मेरे पापा।

Happy Father's Day 2024

4) पिता के बिना जिंदगी वीरान होती है ,

तनहा सफर में हर राह सुनसान होती है ,

जिंदगी में पित क होना जरूरी है ,

पिता के साथ से हर राह आसान होती है।

Happy Father's Day Dad

5) मुझे रख दिया छांव में खुद जलते रहे धूप में,

मैंने देखा है ऐसा एक फरिश्ता अपने पिता के रूप में।

Happy Father's Day Pitaji

6) भले ही एक लड़की,

अपनी पति की रानी न हो,

लेकिन अपने पिता के लिए,

वो हमेशा एक राजकुमारी होती है।

Happy Father's Day Daddy

7) तन्हाई में जब बीते लम्हो की याद आती हैं,

क्या कहे जिस्म से जान चली जाती हैं,

यूं तो पापा बहुत दूर चले गए हम से,

पर आंखे बंद करे तो सूरत उनकी नजर आती हैं।

Happy Father's Day Papa

8) चुपके से एक दिन रख आऊं,

सभी खुशियां उनके सिरहाने में,

जिन्होंने एक अरसा बिता दिया,

मुझे बेहतर इंसान बनाने में।

Happy Father's Day Babuji

9) सारा जहां है वो जिनकी उंगली पकड़कर चलना सीखा मैं,

मेरे प्यारे पापा है वो, जिनको देखकर जीना सीखा मैं।

Happy Father's Day Papaji

10) पापा मुझे यकीन है कि आप मेरे लिए कोई राजकुमार ही ढूंढेंगे,

लेकिन मेरे लिए राजा सिर्फ आप ही होंगे!

मुझे इतना प्यार देने के लिए आपका शुक्रिया डैडी!

Happy Father's Day Dad

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article