Eid-ul-Adha Mubarak Wishes 2025: ईद-उल-अजहा यानी बकरीद इस्लाम धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे "कुर्बानी की ईद" भी कहा जाता है। यह त्योहार हर साल इस्लामी कैलेंडर के अंतिम महीने जिल-हिज्जा की 10वीं तारीख को मनाया जाता है। साल 2025 में भारत में ईद-उल-अजहा 7 जून यानी आज मनाई जा रही है। हालांकि, सऊदी अरब, ओमान और इंडोनेशिया जैसे कुछ देशों में यह 6 जून को मनाई जा रही है। तारीख का अंतर चांद दिखने पर निर्भर करता है। यह त्योहार पैगंबर हजरत इब्राहिम अलैहि सलाम की अल्लाह के प्रति अटूट आस्था और समर्पण की याद में मनाया जाता है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, अल्लाह ने हजरत इब्राहिम की परीक्षा लेने के लिए उन्हें अपनी सबसे प्यारी चीज़ की कुर्बानी देने का आदेश दिया। हजरत इब्राहिम के लिए उनका बेटा सबसे प्रिय था। उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के अल्लाह के हुक्म का पालन करने का निश्चय किया और अपने बेटे की कुर्बानी देने के लिए तैयार हो गए।
लेकिन, जब उन्होंने कुर्बानी देने का प्रयास किया, तो अल्लाह ने उनके बेटे की जगह एक दुंबे को भेज दिया। यह घटना अल्लाह पर हजरत इब्राहिम के अटूट विश्वास और त्याग का प्रतीक बन गई। इसी घटना की याद में, मुसलमान ईद-उल-अजहा के दिन जानवरों की कुर्बानी देते हैं, जिसे हलाल तरीके से किया जाता है। इस खास मौके पर लोग अपनों को शुभकामनाएं भी भेजते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस खास मौके पर अपने करीबियों को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद की बधाई देना चाहते हैं तो ये शायरी भेज सकते हैं।
Eid-ul-Adha Mubarak Wishes 2025
1. समंदर को मिले उसका किनारा,
चांद को प्यारा सितारा
फूलों को भाए उसकी महक,
दिल को मिले उसका हमसफर
आपको और आपके परिवार को
बकरीद की ढेरों मुबारकबाद!
2. 2. तुम्हारी हर ख्वाहिश खुदा मंजूर करे,
हर कदम पर उसकी रजा मिले
गम का नामोनिशान मिट जाए,
बस रहमत-ए-खुदा बरसती रहे
Happy Eid ul-Adha!
3. 3. खिलखिलाते रहो ऐसे, जैसे फूल खिले हों,
दुनिया के हर दुख को, तुम भूलो.
खुशियों की धुन फैले हर ओर,
इसी नेक तमन्ना संग, बकरीद मुबारक!
Happy Eid ul-Adha!
4. खुशियों का अंबार लेकर आती है ईद,
दूरियां मिटा कर, पास लाती है ईद
खुदा का यह नायाब तोहफा है,
इसलिए हर जुबां कहती है, ईद मुबारक!
5. चांद की चमक छुए आपको,
हवा धीरे से कुछ कहे आपसे
जो दिल से चाहो, खुदा से मांग लो,
दुआ है, इस बकरा ईद वो मिल जाए आपको
Eid al-Adha Mubarak!
Eid al-Adha Shayari in Hindi
6. आज का ये दिन है बेहद मुबारक,
रंगों से सजी है हर दिशा, हर तरफ.
ईद है उस खुदा का अनमोल उपहार,
आप सभी को हमारी ओर से बकरीद मुबारक!
Happy Eid ul-Adha!
7. नजराना जन्नत से आया है,
खुशियों का खजाना संग लाया है
दिल की दुआ है, कुबूल हो हर आरज़ू,
बकरीद मुबारक का फरमान आया है
बकरीद की हार्दिक शुभकामनाएं!
8. सूरज की रोशनी, तारों की रौनक छाई हो,
चांद की चांदनी संग अपनों की महफिल सजी हो
आपका हर लम्हा खुशियों से भरा हो,
मुबारक हो आपको बकरीद का त्योहार
बकरीद की हार्दिक शुभकामनाएं!
9. ऐ चांद उनको मेरा ये पैगाम कहना
खुशी का दिन और हंसी की शाम कहना
जब देखें बाहर आकर वो तुझे
मेरी तरफ से मेरे अपने को कहना ईद मुबारक 2025
10. सजे हैं घर, सजी हैं महफिले
रोशन है सारी गलियां और रास्ते
ईद के इस खास मौके पर
खुदा से आपकी सलामती की दुआ करते हैं
मुबारक हो आपको बकरीद का त्योहार
