Happy Dussehra 2022 Wishes Quotes, Images: दशहरा पर इन तस्वीरों, संदेशों और कोट्स से दें अपनों को बधाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 05:22 PM IST

Happy Dussehra 2022 Wishes Quotes, Images, Status in Hindi: असत्य पर सत्य की जीत का त्योहार विजयदशमी इस साल पांच अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन प्रभु श्री राम ने रावण का वध किया था। दशहरा के पावन पर्व पर आप कुछ खास संदेश भेजकर अपने करीबियों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पांच अक्टूबर को मनाया जा रहा है दशहरा पर्व
  • असत्य पर सत्य की विजय का त्योहार है दशहरा
  • दशहरा के मौके पर अपनों को भेजें ये बधाई संदेश।

Happy Dussehra 2022 Wishes Quotes, Images, Status in Hindi: शारदीय नवरात्रि के दसवां दिन विजयदशमी का त्योहार मनाया जाता है। विजयदशमी उर्फ दशहरा बुराई पर अच्छाई के विजय का त्योहार है। इस दिन प्रभु श्री राम ने राक्षस राज रावण का वध किया था। विजयदशमी के दिन रावण, मेघनाद और कुंभकरण का पुतला जलाया जाता है। साल 2022 में दशहरा पांच अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर आप अपने करीबियों, रिश्तेदारों और दोस्तों को कुछ खास संदेश, फोटोज और कोट्स के जरिए बधाई दे सकते हैं।

Vijay-Dashmi-2022

Happy Dussehra 2022 Wishes Quotes

दशहरा शब्द संस्कृत के दो शब्दों दशा और हारा से मिलकर बना है। इस दिन न सिर्फ भगवान राम ने रावण का वध किया था बल्कि नौ रात्रि और दस दिनों के युद्ध के बाद मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। देवी देवता और पृथ्वी लोक को असुर के अत्याचार से बचाया था। इस दिन रावण का पुतला दहन के अलावा इस देवी दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन भी किया जाता है। इस खास मौके पर वॉट्सऐप, फेसबुक या दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए आप अपने करीबियों और रिश्तेदारों को बधाई संदेश भेज सकते हैं।

End of Feed