Happy Diwali 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: आज दिवाली का पावन पर्व है। मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्री राम 14 दिन का वनवास पूरा करके और लंकापति रावण का वध करने के बाद अयोध्या वापस लौटे थे। हिंदू धर्म के अलावा सिख धर्म और जैन धर्म के लिए भी दिवाली का विशेष महत्व होता है। इस दिन आप अपने करीबियों और रिश्तेदारों को कुछ खास मैसेज के जरिए बधाई संदेश दे सकते हैं।
Diwali Wishes
दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06:54 से 08:16 तक है। वहीं, प्रदोष काल शाम 05:43 से 08:16 तक है। इसके अलावा वृषभ काल शाम 06:54 से 08:50:43 तक है। दिवाली महानिशीथ काल पूजा मुहूर्त रात 11:40 से रात 12:31 तक है। अगले दिन सूर्य ग्रहण भी है। प्रदोष काल में माता लक्ष्मी, विघ्नहर्ता भगवान गणेश और माता सरस्वती की पूजा होती है। इस दिन माता लक्ष्मी धरती पर विचरण करने आती हैं। इसी कारण घरों की इस दौरान साफ-सफाई की जाती है।
Happy Diwali Wishes 2022
याद आता है आपका दिलकश मुस्कुराना
कोई बात बुरी लगी हो तो दिल से मिटाना
हम आपका इस दिवाली करेंगे इंतजार
आकर बस एक दिया मेरे साथ भी जलाना
इस दीपावली जलाने हजारों दीए
खूब करना उजाला खुशी के लिए
एक कोने में एक दिन जलाना जरूर
जो जले हमारी दोस्ती के लिए।
हैप्पी दिवाली 2022
Diwali Wishes
हर घर, हर दर, बाहर, भीतर,
नीचे ऊपर, हर जगह सुघर,
कैसी उजियाली है पग-पग?
जगमग जगमग जगमग जगमग!
छज्जों में, छत में, आले में,
तुलसी के नन्हें थाले में,
यह कौन रहा है दृग को ठग?
जगमग जगमग जगमग जगमग!
पर्वत में, नदियों, नहरों में,
प्यारी प्यारी सी लहरों में,
तैरते दीप कैसे भग-भग!
जगमग जगमग जगमग जगमग!
वक्त को जिसने नहीं समझा उसे मिटना पड़ा है
बच गया तलवार से तो फूल से कटना पड़ा है
क्यों न कितनी ही बड़ी हो, क्यों न कितनी ही कठिन हो
हर नदी की राह से चट्टान को हटना पड़ा है।
Diwali wishes
उस सुबह से सन्धि कर लो
हर किरन की मांग भर लो
है जगा इंसान तो मौसम बदलकर ही रहेगा
जल गया है दीप तो अंधियार ढल कर ही रहेगा
(गोपालदास नीरज)
Diwali Shayari
आशीर्वाद मिले बड़ों से,
सहयोग मिले अपनों से,
खुशियां मिले जग से,
दौलत मिले रब से,
यही दुआ हमारी दिली से।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।
