Happy Dhanteras 2023 Wishes Quotes, Images, Status, Messages in Hindi: धनतेरस से दिवाली की शुरुआत हो जाती है। इस दिन को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। इस साल धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर यानी आज मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भक्त धन व ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी के साथ धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस दिन भगवान धन्वंतरि की भी पूजा की जाती है। धनतेरस के मौके पर सोने-चांदी के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और वाहनों की खरीददारी करना बेहद शुभ माना जाता है। इस खास मौके पर लोग एक-दूसरे को बधाईयां भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी धनतेरस के खास मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को बधाई देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।
दिनों-दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार,
परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार,
होती रहे सदा आप पर धन की बौछार,
ऐसा हो आपका धनतेरस का त्योहार
धनतेरस की हार्दिक बधाई
धनतेरस का ये प्यारा त्योहार,
जीवन में लाएं खुशियां अपार,
माता लक्ष्मी विराजें आपके द्वार,
शुभकामना हमारी करें स्वीकार
धनतेरस की हार्दिक बधाई
धन की ज्योत का प्रकाश,
पुलकित धरती,जगमग आकाश,
आज ये प्रार्थना है आपके लिए खास,
धनतेरस के शुभ दिन पूरी हो हर आस.
धनतेरस की हार्दिक बधाई
धनतेरस की है सबको बधाई,
सदा रहे घर में लक्ष्मी जी की परछाई,
प्रेम मोहब्बत से रहना सब,
क्योंकि धन के रूप में बसता है रब.
धनतेरस की हार्दिक बधाई
धन धान्य से भरी हो धनतेरस,
माता लक्ष्मी हैं इसकी प्रेरक,
आओ मिल करें पूजन उनका,
जो हैं जीवन की उद्धारक...
धनतेरस की हार्दिक बधाई
धनतेरस का प्यारा त्योहार
जीवन में आपके लाए खुशियां अपार
माता लक्ष्मी विराजे आपके द्वार
सभी मनोकामनाएं हो आपकी स्वीकार
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!
आपके घर में धन की बारिश हो
लक्ष्मी जी का वास हो
सब संकटों का नाश हो
सुख शान्ति का वास हो
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!
धन की बरसात हो, खुशियों का आगाज हो,
आपको जीवन का हर सुख प्राप्त हो,
माता लक्ष्मी का आपके घर वास हो
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!
सफलता कदम चूमती रहे
ख़ुशी आसपास घुमती रहे
आपका यश इतना फैले की कस्तूरी शर्मा जाए
लक्ष्मी की कृपया इतनी हो की बालाजी भी देखते रह जाए
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!
