Happy Dhanteras 2023 Wishes Images, Messages, Photos, and Status: आज देशभर में धनतेरस का त्योहार धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है। धनतेरस को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस के दिन भगवान कुबेर, धनवंतरि देव और लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन धातु से बनी चीजों की खरीदारी भी की जाती है। इस दिन समु्द्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी प्रकट हुए थे। इसलिए धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धनतेरस के मौके पर धातु से बनी चीजों की खरीदारी करने से लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है और साथ घर में सुख-समृद्धि आती है। धनतेरस के खास मौके पर लोग एक दूसरे को बधाई संदेश भी भेजते हैं। ऐसे में अगर आप भी धनतेरस के मौके पर अपनों को बधाई देना चाहते है तो ये खास संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें धनतेरस शुभकामना संदेश, धनतेरस कोट्स, धनतेरस शायरी, धनतेरस विशेज।
Happy Dhanteras wishes in Hindi
लक्ष्मी आएगी इतनी की सब जगह नाम होगा
दिन रात व्यापार बढ़े, इतना अधिक काम होगा
घर, परिवार, समाज में बनोगे सरताज
धनतेरस की शुभकामनाएं।
दिनों दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार
परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार
होती रहे सदा आप पर धन की बौछार
ऐसा हो आपका धनतेरस का त्योहार
Happy Dhanteras 2023
देवी महालक्ष्मी और कुबेर देव आप पर अपनी कृपा बरसाएं.
आपको और आपके परिवार को धनतेरस की बहुत-बहुत बधाई।
सबके लिए नई खुशियां लाया
आपके घर लक्ष्मी-गणेश विराजे सदा
सदा रहे घर-परिवार में सुखों की छाया
हैप्पी धनतेरस 2023
लक्ष्मी जी की कृपा आप पर और
आपके समस्त परिवार पर बनी रहे
धनतेरस की हार्दिक बधाईयां
भगवान का आशीर्वाद बड़ा दिल
रखने वालों पर हमेशा बना रहता है.
इसलिए खुले दिल के साथ उनका स्वागत करें,
आपने जो भी चाहा हो उससे कहें ज्यादा आपको मिले.
शुभ धनतेरस!
धनतेरस के अवसर पर,
भगवान धन्वंतरि आपके जीवन के
प्रत्येक दिन को उज्ज्वल और धन्य करें.
आप सभी को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं
प्रेम, विश्वास, धन की बौछार
आप पर हमेशा होती रहे
और आपके सिर पर
उन्नति का ताज हमेशा रहे.
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!
मेरी कामना है कि
धनतेरस के शुभ अवसर पर
आपके भाग्य भी सोने की तरह चमक उठें, सफलता आपके कदम चूमें.
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!
दिन दोगुना बढ़े आपका कारोबार,
परिवार के बीच बना रहे प्यार,
धनतेरस के शुभ अवसर पर
माँ का हो आशीर्वाद.
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं
