Happy Dhanteras 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 22 अक्टूबर की शाम छह बजकर दो मिनट से शुरू होकर 23 अक्टूबर शाम छह बजकर तीन मिनट तक चलेगा। धनतेरस के साथ ही पांच दिन चलने वाले दीपावली का पर्व शुरू हो जाएगा। धनतेरस की शाम के समय उत्तर दिशा में कुबेर, धन्वंतरि भगवान और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। पूजा के समय घी का दीपक जलाएं। कुबेर को सफेद मिठाई और भगवान धन्वंतरि को पीली मिठाई चढ़ाएं। धनतेरस के मौके पर आप अपने करीबियो, दोस्तों और सगे संबंधियों को बधाई संदेश भेज सकते हैं।
Happy Dhanteras 2022 Wishes Images
धनतेरस का त्योहार खरीदारी के लिए सबसे अधिक शुभ होता है। इस दिन सोने, चांदी के आभूषण, बर्तन और झाड़ू खरीदा जाता है। वहीं, इस दिन माता लक्ष्मी, श्री कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। इस साल धनतेरस की पूजा का मुहूर्त 22 अक्टूबर शाम 6 बजकर 58 मिनट से रात 8 बजकर 15 मिनट तक है। वहीं, 23 अक्टूबर यानी रविवार के दिन शुभ मुहूर्त: शाम 5 बजकर 44 मिनट से शाम 6 बजकर 5 मिनट तक है। आप यहां पर दिए बधाई संदेश को अपने करीबियों को भेज सकते हैं। वहीं, फोटोज को अपने फेसबुक एवं वॉट्सऐप स्टेट्स भी लगा सकते हैं।
Happy Dhanteras Messages 2022
धन की ज्योति का प्रकाश, पुलकित धरती,
जगमग आकाश, प्रार्थना आपके लिए खास,
धनतेरस के शुभ दिन, पूरी हो हर आस
धनतेरस की हार्दिक बधाई
धनतेरस का ये शुभ दिन आया
सबके लिए नई खुशियां लाया
लक्ष्मी, गणेश विराजे आपके घर में,
और आपके परिवार पर सदा रहे खुशियों की छाया।
Dhanteras 2022
आपके चेहरे पर मुस्कान रहे इतनी
खुशियों की न रहे कोई कमी
मेरी तरफ से आपको और आपके परिवार को
मुबारक हो धनतेरस 2022
Dhanteras 2022 Wishes
दीप जले तो रोशन आपका जहान हो,
पूरा आपका हर एक अरमान हो,
मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे आप पर,
इस धनतेरस आप बहुत धनवान हों।
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।
Dhanteras 2022 Wishes
भगवान धन्वतंरि की कृपा आप
सभी पर बनी रहे।
धनतेरस के पावन पर्व की आप
सबको हार्दिक शुभकामनाएं।
Dhanteras Wishes 2022
आज से आपके यहां धन की बरसात हो,
मां लक्ष्मी का निवास हो,
संकट का नाश हो
सर पर उन्नति का ताज हो।
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।
Dhanteras 2022 Wishes
धनतेरस का ये प्यारा त्योहार,
आपके जीवन में लाये खुशियां अपार,
माता लक्ष्मी विराजे आपके द्वार,
आपकी सभी मनोकामना करें स्वीकार
हैप्पी धनतेरस 2022
Dhanteras Wishes 2022
धनतेरस की है सबको बधाई,
सदा रहे घर में लक्ष्मी जी की परछाई।
प्रेम मोहब्बत से रहना सब,
क्योंकिं धन के रूप में बरसता है रब।
Dhanteras Wishes 2022
हीरे मोती से सजा आपका वास हो,
मिटे दूरियां, सब आपके पास हों,
ऐसा धनतेरस आपका इस साल हो
धनतेरस की शुभकामनाएं।
