Happy Choti Diwali 2025 Wishes in Hindi: आज छोटी दिवाली है। यह त्योहार हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। धनतेरस के अगले दिन मनाई जाने वाली छोटी दीपावली को नरक चतुर्दशी या रूप चौदस भी कहा जाता है। छोटी दिवाली से लेकर लक्ष्मी पूजन तक लोगों के बीच गजब उत्साह देखने को मिलता है। छोटी दिवाली के शुभ अवसर पर लोग अपने घरों में यम दीपक जलाते हैं। पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं और अपने प्रियजनों को शुभकामना संदेश भी भेजते हैं। अगर आप भी अपने किसी किसी करीबी को छोटी दिवाली की शुभकामना देना चाहते हैं तो हम आपके लिए लाए हैं छोटी दिवाली की हार्दिक शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज:
1. नरक के हो जाएं बंद द्वार, यमराज दे भय मुक्ति उपहार
बड़े आपका सौंदर्य अपार, खिलखिला उठे परिवार।
छोटी दिवाली की शुभकामनाएं।
हैप्पी छोटी दिवाली
2. हंसते-मुस्कुराते दीप तुम जलाना,
जीवन में नई खुशियों को लाना,
दुख-दर्द अपने भूलकर सबको गले लगाना,
और प्यार से यह दिवाली मनाना.
छोटी दिवाली की शुभकामनाएं!
3. दीये की रोशनी से, सभी जगह का अंधेरा दूर हो जाए,
दुआ है कि आप जो चाहो, वो सब खुशी मंजूर हो जाए।
छोटी दिवाली की हार्दिक बधाई।
छोटी दिवाली की मुबारकबाद
4. छोटी दिवाली त्योहार है आया, संग अपने खुशियां लाया,
आपके परिवार को छोटी दिवाली की शुभकामनाएं।
5. लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार
सोने-चांदी से भर जाए आपका घर-बार,
जीवन में आएं खुशियां अपार
शुभकामना करो हमारी स्वीकार.
छोटी दिवाली की शुभकामनाएं!
हैप्पी छोटी दिवाली
6. चांद को चांदनी मुबारक,
सूरज को रोशनी मुबारक,
आपको और आपके पूरे परिवार को
छोटी दिवाली की शुभकामनाएं
7. दिवाली की दिव्य ज्योति
आपके घर को खुशियों से भर दे.
छोटी दिवाली की शुभकामनाएं!
8. दीपक की रोशनी और अपनों का प्यार
पटाखों की आवाज से गूंज रहा संसार
मुबारक हो आपको दिवाली का त्योहार!
छोटी दिवाली की शुभकामनाएं!
छोटी दिवाली 2025 की बधाई
9. पूजा से भरी थाली है,
चारों ओर खुशहाली है,
आओ मिलके मनाएं ये दिन,
आज छोटी दिवाली है।
आपको और आपके परिवार को
छोटी दिवाली की शुभकामनाएं
10. मां लक्ष्मी का हाथ हो,
सरस्वती का साथ हो,
गणेश का निवास हो,
और मां दुर्गा के आशीर्वाद से,
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो।
शुभ दीवाली
शुभ छोटी दिवाली 2025
11. दीये की रोशनी से चमके संसार,
छोटी दिवाली लाए खुशियों की बहार।
12. दीपावली का त्योहार है आया, घर-घर में खुशियां लाया,
पांच दिन के इस पर्व में, छोटी दिवाली पर बधाइयों का पैगाम लाया।
हैप्पी छोटी दीवाली
तो देर किस बात की। छोटी दीपावली के इन शुभकामना संदेश, कोट्स और शायरी में से अपनी पसंदीदा बधाई संदेश चुनिए और भेज दीजिए अपने किसी खास को। छोटी दिवाली के शुभकामना संदेश, शायरी, कोट्स और तस्वीरें उनके चेहरे पर मुस्कान जरूर लाएगी।
