Happy Buddha Purnima 2024 Shubhkamnaye: बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार आज, अपनों को बधाई देने के लिए भेजें ये शुभकामना संदेश

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 23, 2024, 08:01 AM IST

Happy Buddha Purnima 2024 Shubhkamnaye: आज बौद्ध धर्म से ताल्लुक रखने वाले लोगों के लिए बेहद खास दिन है। आज बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima 2024)है। इस तिथि को गौतम बुद्ध के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में अपनों को बुद्ध जयंती की बधाई देने के लिए भेजें ये शुभकामना संदेश।

Happy Buddha Purnima 2024 Shubhkamnaye: हर साल की तरह इस साल भी वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima 2024) का त्योहार मनाया जाता है। इस तिथि को बुद्ध जयंती (Buddha Jayanti) के नाम से भी जाना जाता है। आज के ही दिन बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध (Guatam Buddha) का जन्म हुआ था। बौद्ध धर्म से ताल्लुक रखने वाले लोगों के लिए ये बड़ा त्योहार माना जाता है। इस दिन इस समुदाय के लोग घरों में दीपक जलाते हैं और ग्रंथों का पाठ कर गौतम बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने की कोशिश करते हैं। इस दिन को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए लोग अपनों के साथ शुभकामना संदेश भी शेयर करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये बधाई संदेश, कोट्स, विशेज, फोटोज भेज सकते हैं।

Happy Buddha Purnima 2024 Shubhkamnaye

Happy Buddha Purnima 2024 Shubhkamnaye in Hindi

सच का साथ देते रहो

अच्छा सोचो अच्छा कहो

प्रेम धारा बनकर बहो

आपके लिए बुद्ध पूर्णिमा शुभ हो

बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

End of Feed