Gulkand Milk Benefits: सोते समय होती है एसिडिटी की समस्या, ठंडे दूध के साथ पी जाएं गुलाब से बनी ये मीठी चीज, जल्द मिलेगा सुकून

Gulkand Milk For Acidity: रात में सोते समय होने वाली एसिडिटी और सीने की जलन से परेशान हैं? बता दें कि ठंडा दूध और गुलकंद इससे राहत दे सकता है। जानिए इसके फायदे..

Gulkand Milk For Acidity: रात का समय आराम करने और चैन की नींद लेने का होता है, लेकिन कई लोगों के लिए यही समय परेशानी लेकर आता है। जैसे ही वे सोने के लिए लेटते हैं, पेट में जलन, भारीपन या खट्टी डकार जैसी एसिडिटी की समस्या शुरू हो जाती है। यह दिक्कत काफी आम है, खासकर उन लोगों में जो देर से खाना खाते हैं या मसालेदार भोजन पसंद करते हैं। ऐसे में नींद भी ठीक से नहीं आती और शरीर असहज महसूस करता है। आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों में एक सरल उपाय बताया गया है - ठंडा दूध और गुलकंद। यह कॉम्बिनेशन पेट को शांत करने और एसिडिटी की जलन को कम करने में मदद कर सकता है।

Gulkand Milk Benefits For Acidity

सोते समय होने वाली एसिडिटी से राहत दिलाएगा गुलकंद के साथ ठंडा दूध

रात में एसिडिटी क्यों ज्यादा परेशान करती है

दिनभर शरीर एक्टिव रहता है, लेकिन रात में लेटते ही पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है। अगर खाना देर से खाया गया हो या भारी हो, तो पेट में बना एसिड ऊपर की तरफ आने लगता है। इसी वजह से सीने में जलन और बेचैनी महसूस होती है, जिसे लोग अक्सर एसिडिटी कहते हैं।

End of Feed