लाइफस्टाइल

तुलसी में कच्चा दूध डालने से क्या होता है, तुलसी को हरा और घना बनाने के लिए क्या करें

Tulsi plant Care Tips: तुलसी के पौधे में कच्चा दूध डालने की सलाह दी जाती है। जानें इससे क्या होता है। जानें तुलसी हरा और घना बनाने के लिए क्या करें।

Image

तुलसी के पौधे में कच्चा दूध क्यों डालते हैं

Tulsi plant Care Tips: तुलसी का पौधा भारतीय घरों में सिर्फ एक पौधा नहीं, बल्कि आस्था, सेहत और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। लेकिन कई बार देखभाल में कमी, मौसम या गलत पानी देने की वजह से तुलसी सूखने लगती है। ऐसे में लोग सोचते हैं कि पौधा अब बच नहीं सकता। जबकि सही देखभाल और कुछ आसान घरेलू उपायों से सूखी हुई तुलसी को फिर से हरा-भरा और घना (Tulsi Care tips) बनाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इन घरेलू उपाय के बारे में ताकि फिर से आपके घर में तुलसी हरी-भरी हो उठेगी।

तुलसी के पौधे में कच्चा दूध डालने से क्या होगा

अगर तुलसी का पौधा सूख गया है तो हफ्ते में एक बार थोड़े से पानी में 4 से 5 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर जड़ों में डालें। यह पौधे के लिए बेहतरीन पोषक तत्व का काम करता है। यह टॉनिक की तरह काम करके तुलसी की जड़ों को मजबूत करता है और पौधे को हरा भरा बनाता है।

तुलसी के पौधे को हरा भरा कैसे बनाएं

तुलसी के पौधे को ठीक से रखने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें। इससे तुलसी का पौधा ना तो मुरझाएगा और ना ही कमजोर पड़ेगा।

1.सूखी टहनियों की कर दें छुट्टी

पौधे पर मौजूद सूखी और काली पड़ चुकी टहनियों को कैंची से काट दें। इससे पौधे की ऊर्जा व्यर्थ नहीं जाएगी और नई कोपलें फूटने में मदद मिलती है।

2. मिट्टी की गुड़ाई

गमले की ऊपरी मिट्टी को किसी खुरपी की मदद से 1 से 2 इंच तक हल्का खोदें (गुड़ाई करें)। इससे जड़ों तक आक्सीजन पहुंचती है और फिर से जड़ें मजबूत होती हैं।

3. मंजरी को हटा दें

तुलसी पर आने वाले बीजों (मंजरी) को समय-समय पर हटाते रहें। मंजरी पौधे की सारी शक्ति सोख लेती है, जिससे पौधा सूखने लगता है। मंजरी हटाने से तुलसी बेहद घनी होने लगती है।

4. हल्दी का उपयोग

मिट्टी में फंगस या कीड़े लगने पर एक चम्मच हल्दी पाउडर को मिट्टी में मिलाएं। हल्दी एक प्राकृतिक कीट नाशक है जो जड़ों को सड़ने से बचाती है।

5. पानी की सही मात्रा

इस बात का विशेष ध्यान रखें कि तुलसी में कभी भी बहुत ज्यादा पानी न भरें। मिट्टी को केवल नम ही रखें। ज्यादा पानी से जड़ें गल जाती हैं और पौधा सूख जाता है।

6. धूप है जरूरी

तुलसी को दिन में कम से कम 4 से 5 घंटे की सीधी धूप जरूरी होती है। यदि पौधा पूरी तरह छाया में है, तो वह धीरे-धीरे सूखने लगता है।

7. अगरबत्ती की राख से बचाव

अकसर पूजा के बाद लोग अगर बत्ती की राख तुलसी में डाल देते हैं। लेकिन ऐसा न करें क्योंकि इसमें हानिकारक रसायन होते हैं जो पौधे को सुखा सकते हैं, इसलिए इससे बचें।

यह लेख मूल रूप से गौरंगी द्वारा लिखा गया है, वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बतौर इंटर्न जुड़ी हुई हैं।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article