Gardening Tips: गुलाब के पौधों की खूबसूरती और महक हर किसी को आकर्षित करती है। लेकिन गुलाब के पौधे में अच्छी और नियमित फ्लावरिंग के लिए सही पोषण और देखभाल की आवश्यकता होती है। यदि आप अपने गुलाब के पौधों (Rose Plant) में भरपूर फूल चाहते हैं, तो एक काली चीज से बनी खाद का उपयोग एक बेहतरीन उपाय हो सकता है। यह न केवल सस्ता और आसान है, बल्कि पूरी तरह से जैविक भी है, इसलिए इससे कोई नुकसान नहीं होता। ढेरों गुलाब के लिए गुलाब के पौधे में चाय पत्ती डालनी चाहिए। जानते हैं कि गुलाब के पौधे में चायपत्ती डालने से क्या होता है।
गुलाब के पौधे के लिए देसी खाद क्या रहेगी
गुलाब के पौधों में चाय पत्ती कैसे डालते हैं
पहला तरीका ये है कि जब चाय बनाते हैं तो इसकी चायपत्ती को छानने के बाद इसे एक से दो बार साफ पानी से धो लें और एक थाली में डालकर धूप में रख दें। जब ये सूख जाए तो इन्हें पौधों की मिट्टी के ऊपर डाल दें। फिर पौधे में पानी डालें। महीने में ये काम 2 बार करें।
दूसरा तरीका ये है कि चायपत्ती को इस्तेमाल के बाद जब आप धो लें तो इसे साफ पानी में भिगोकर रख दें। इस पानी को धूप में 1 से 2 दिन रख लें ओर फिर इस पानी को छान कर पोधों में डालें। इससे पोधों की ग्रोथ तेजी होती है और फूलों की संख्या बढ़ती है। चायपत्ती से खाद बनाने के लिए उपयोग की गई चायपत्ती को अलग से एकत्र कर छांव में सुखा लें, ताकि उसमें फफूंद न लगे. इसके बाद हल्का पानी छिड़ककर इसे 10-15 दिनों तक प्राकृतिक रूप से सड़ने दें। जब यह पूरी तरह खाद में परिवर्तित हो जाए तो इसे सीधे गुलाब के पौधों की मिट्टी में मिलाया जा सकता है या गमलों में डाला जा सकता है।
गुलाब की ग्रोथ कैसे बढ़ाएं
गुलाब की ग्रोथ बढ़ाने के लिए जरूरी है कि आप लगातार इसमें धूप और पानी की मात्रा पर ध्यान देते रहें। आप सर्दियों में इन्हें धूप में रखें और पानी बहुत कम दें। साथ ही हर 15 दिन पर इसमें खाद डालें और ज्यादा नहीं बस 1 चम्मच खाद डालें ताकि पौधे की ग्रोथ बनी रहे और खाद से पौधा जले भी ना इसी प्रकार से आप सर्दियों में गमले में आसानी से ये 2 साग भी लगा सकते हैं।
गुलाब के पौधे में चाय पत्ती डालने से क्या होता है
चाय की पत्तियों में 4.4% नाइट्रोजन, 0.24% फॉस्फोरस ओर 0.25% पोटेशियम होता है, जो इसे एनपीके फर्टीलाइजर का एक जैविक स्रोत बनाता है, जो पोधों को बढ़ने में मदद करने के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं चाय की पत्तियों में टेनिक एसिड और कई पोषक तत्व होते हैं जो कि इन पौधों के पोर्स को खोलकर इन्हें अंदर के ताकत देते हैं और इन पौधों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करते हैं, साथ ही इनमें फूलों की संख्या बढ़ाते हैं ओर सुंदर फूल खिलने में मदद करते हैं।
गुलाब के लिए बेस्ट खाद कौन सी है
वैसे गोबर की खाद गुलाब के पौधों के लिए सबसे बेहतरीन प्राकृतिक खाद मानी जाती है। इसमें भरपूर मात्रा में जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के साथ-साथ पौधे की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। गोबर की खाद धीरे-धीरे असर करती है, जिससे पौधे को लंबे समय तक पोषण मिलता रहता है और गुलाब में ज्यादा, बड़े और खूबसूरत फूल खिलते हैं। साथ ही, यह मिट्टी की संरचना को भी सुधारती है और पौधे को स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करती है।
यह लेख मूल रूप से गौरंगी (Gaurangi) द्वारा लिखा गया है, वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बतौर इंटर्न जुड़ी हुई हैं।
