गुलाब के पौधे को कितनी धूप चाहिए, जानें सर्दियों में कितनी देर रखें धूप में, फूलों से भर जाएगी बगिया

Gulab ke paudhe ko kitni dhoop chahiye: गुलाब के पौधे को कितने घंटे धूप चाहिए? सर्दियों और गर्मियों में गुलाब को धूप में रखने का सही समय जानें। गमले में गुलाब लगाने और ज्यादा फूल खिलाने के आसान टिप्स।

Gulab ke paudhe ko kitni dhoop chahiye: गुलाब का पौधा देखने में जितना खूबसूरत होता है, उसकी देखभाल में उतनी ही बारीकियां होती हैं। कई बार पौधे में पत्तियां तो खूब आती हैं, लेकिन फूल नहीं खिलते। इसकी एक बड़ी वजह धूप की कमी भी हो सकती है। गुलाब को सही मात्रा में धूप मिले तो पौधे की ग्रोथ अच्छी होती है और उसमें ज्यादा कलियां आने की संभावना रहती है। लेकिन क्या गुलाब को पूरे दिन धूप में रखना चाहिए? सर्दियों में कितने घंटे की धूप जरूरी है? आइए जानते हैं।

Gulab ke paudhe ko kitni dhoop chahiye

गुलाब के पौधे को रोज कितने घंटे की धूप चाहिए, क्या दोपहर की धूप से भी खिलेंगे ढेरों फूल

गुलाब के पौधे को रोज कितने घंटे की धूप चाहिए

गुलाब धूप पसंद करने वाला पौधा है। अच्छी ग्रोथ और भरपूर फूलों के लिए इसे रोजाना करीब 5 से 6 घंटे की सीधी धूप मिलनी चाहिए। अगर पौधे को पर्याप्त रोशनी नहीं मिलती, तो उसकी टहनियां कमजोर हो सकती हैं। पत्तियां तो बढ़ेंगी, लेकिन कलियां कम आएंगी।

End of Feed