दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Google के सीईओ Sundar Pichai अपनी सादगी और अनुशासित जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं। उनकी सफलता के पीछे न सिर्फ उनकी मेहनत और सोच है, बल्कि उनका हेल्दी रूटीन भी अहम भूमिका निभाता है। अक्सर लोग जानना चाहते हैं कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी संभालने वाले व्यक्ति की डेली डाइट कैसी होती है। खासकर उनका ब्रेकफास्ट, जो दिन की शुरुआत को तय करता है।
सुंदर पिचाई एक वेजिटेरियन हैं, और बहुत ही सादा सिंपल खाना खाना पसंद करते हैं। लेकिन प्रोटीन और एनर्जी के लिए अपने नाश्ते में कुछ खास चीजें जरूर शामिल करते हैं। उनका ब्रेकफास्ट न ज्यादा भारी होता है और न ही बहुत कॉम्पलीकेटेड। बल्कि वे एक बहुत ही बैलेंस्ड और न्यूट्रिशियस कॉम्बिनेशन वाला नाश्ता करते हैं। देखें सुंदर पिचाई क्या खाते हैं, सुंदर पिचाई का डाइट प्लान।
नाश्ते में क्या खाते हैं Sundar Pichai?
सुंदर पिचाई के ब्रेकफास्ट मेन्यू में 3 चीजें जरूर से शामिल होती ही हैं। वे नाश्ते में चाय, टोस्ट तो ऑमलेट खाते हैं। वैसे तो सुंदर वेजिटेरियन हैं, लेकिन प्रोटीन को अपनी डाइट में शामिल करने के लिए वे ये चीजें खाते हैं।
1. चाय(Tea)
सुंदर पिचाई भारत में पले बड़े हैं, तो उनके मॉर्निंग ब्रेकफास्ट रूटीन में चाय जरूर ही शामिल होती है। वे रोज सुबह उठकर चाय पीते हैं, खास अदरक इलायची वाली पीकर दिन शुरू हो, तो दिन बेहतरीन गुजरता है।
2. टोस्ट (Toast)
हल्का और जल्दी पचने वाला टोस्ट कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत है, जो दिन की शुरुआत के लिए जरूरी एनर्जी प्रदान करता है।
3. ऑमलेट (Omelette)
प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाने वाला अंडा उनके ब्रेकफास्ट का अहम हिस्सा है। यह शरीर को जरूरी एनर्जी देता है और मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करता है। वे अंडे का ऑमलेट खाना पसंद करते हैं। सब्जियां मिलाकर खाने से यह और ज्यादा हेल्दी बन जाता है। यह प्रोटीन और विटामिन्स का अच्छा संतुलन देता है।
क्यों खास है यह ब्रेकफास्ट?
यह ब्रेकफास्ट सिंपल होने के साथ-साथ न्यूट्रिशन से भरपूर है। इसमें प्रोटीन, कार्ब्स और जरूरी विटामिन्स का बैलेंस होता है, जो पूरे दिन फोकस और एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है।
