Good Morning Motivational Quotes Shayari in Hindi, Motivational quotes by Sonu Sharma: मोटीवेशनल स्पीकर और Famous Youtuber सोनू शर्मा को आज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाला कौन व्यक्ति नहीं जानता है। 11 नवंबर 1981 को हरियाणा के फरीदाबाद में जन्मे सोनू की स्नातक की पढ़ाई चंडीगढ़ के D.A.V. कॉलेज से हुई है। सोनू ‘डायनमिक इंडिया ग्रुप’ के संस्थापक भी हैं। “आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते, आप केवल अपनी आदतें बदल सकते हो। और आपकी बदली आदतें निश्चित ही आपका भविष्य बदल देंगी”— सोनू शर्मा का ये वाक्य जीवन में काम करते रहने की प्रेरणा देने वाला है। सुविचार हमें निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा देते हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा के विचारों से आपको रूबरू कराएंगे। इन जोशीले और प्रभावी कोट्स को आप अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को भी भेज सकते हैं।
Motivational Quotes by Sonu Sharma
Motivational Quotes by Sonu Sharma
- बुरी आदतें अपने आप बन जाती हैं, लेकिन अच्छी आदतें आपको बनानी पड़ती हैं।
- हमें सफलता उन्हीं कामों से मिलती है, जिन्हें करने का हमारा मन नहीं करता।
- जितनी भी कम्यूनिकेशन की चीजें हैं वो आपकी सेवा के लिए हैं, आप उनके गुलाम नहीं होने चाहिए।
- जिन लोगों के पास Goals नहीं होता ना.. उनकी जिंदगी भी गोल होती है।
- पैसा कमाना महत्वपूर्ण नहीं है, पैसा कमाने के लिए कैसा आदमी होना चाहिए.. वैसा आदमी बनना महत्वपूर्ण है।
- पैसा कमाना और पैसा संभालना दोनों अलग बात हैं।
- आप जहां पहुंचना चाहते हैं वहां पहुंचने से पहले आपको रुकना बिल्कुल नहीं है।
- परेशानी आए तब काम करने की जरूरत नहीं, काम हमेशा उससे पहले करके रख लेना चाहिए।
- जिंदगी में कुछ बड़ा करना है तो पहले बड़ा सोचो, क्योंकि अगर बड़ा सोचोगे ही नहीं तो बड़ा करोगे क्या।
