Good Friday 2023 Quotes, Images: प्रभु यीशु के चरणों की धूल है हम, गुड फ्राइडे पर अपनों को भेजें ये खास संदेश

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 7, 2023, 06:37 AM IST

Good Friday 2023 Wishes, Images, Quotes, Messages, Status in Hindi: आज गुड फ्राइडे है। बाइबल के अनुसार, इसी दिन ईसाई धर्म के प्रभु ईसा मसीह के खिलाफ षड्यंत्र (Good Friday Significance) रच कर उन्हें सूली पर लटकाया गया था। इस अवसर पर आप अपने प्रियजनों को ईसा मसीह के खास संदेश भेज सकते हैं।

Good Friday 2023 Quotes, Messages, Images, Status in Hindi: आपने गुड फ्राइडे का नाम तो सुना ही होगा और इस दिन अपने घरों में छुट्टी का लुफ्त भी उठाया होगा। ईसाई धर्म में आस्था रखने वालों के लिए भी गुड फ्राइडे का दिन बहुत अहम है। आज यानी 7 अप्रैल को गुड फ्राइडे (Good Friday 2023 Date) है। बाइबल के अनुसार, इसी दिन ईसाई धर्म के प्रभु ईसा मसीह के खिलाफ षड्यंत्र (Good Friday Significance) रच कर उन्हें सूली पर लटकाया गया था। आज भी इजराइल की राजधानी जेरूसलम में वह जगह मौजूद है जहां ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। यह जगह गोलगोथा के नाम से पूरे विश्व में मशहूर है। इसी जगह पर चर्च ऑफ फ्लेजिलेशन स्थित है जहां सार्वजनिक रूप से ईसाई धर्म के प्रभु ईसा मसीह की निंदा की गई थी।

Good Friday 2023 Quotes, Images: प्रभु यीशु के चरणों की धूल है हम, गुड फ्राइडे पर अपनों को भेजें ये खास संदेश

इस दिन ईसाई धर्म के लोग गिरिजाघर जाकर प्रभु ईसाह मसीह को याद करते हैं और चर्च व गिरिजाघरों (Church in India) से सजावट वाली वस्तुएं हटा ली जाती हैं। मान्यता है कि गुड फ्राइडे के दिन उपवास करने व ईसाह मसीह की प्रार्थना करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है। गुड फ्राइडे के दिन ही ईसा मसीह ने अपने प्राण त्यागे थे और इस दिन शुक्रवार था। इसलिए ईसा मसीह की याद में गुड फ्राइडे ईसाई समाज मनाता था। गुड फ्राइडे से 40 दिन पहले ईसाई धर्म के लोग उपवास करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ईसाई धर्म में मान्यता है कि प्रभु यीशु ने मानव सेवा करने से पहले 40 दिन का व्रत किया था। गुड फ्राइडे के दिन चर्च में घंटे नहीं बजते। इस दिन लोग केवल लकड़ी को खटकाया जाता है। इस दिन आप अपने दोस्तों रिश्तेदारों को खास मैसेज भेज कर ईसा मसीह के योगदान के बारे में बता सकते हैं।

End of Feed