गया जी जाएं तो ये 5 चीजें जरूर खाएं, दुनिया में कहीं नहीं मिलेगा ऐसा स्वाद

गया के खान-पान की खूबसूरती यही है कि यहां मिठाइयों की समृद्ध परंपरा और सात्विक भोजन की सादगी दोनों साथ दिखाई देती हैं।

बिहार का गया इन दिनों खूब चर्चा में है। दरअसल अभी श्राद्ध चल रहे हैं और इन दिनों लोग गया जाकर अपने पूर्वजों का श्राद्ध कर्म और पिंडदान करते हैं। वैसे गया की पहचान महज धार्मिक और ऐतिहासिक शहर भर की नहीं है। यहां की पहचान यहां का समृद्ध खान-पान भी है। तिल और गुड़ की खुशबू से सात्विक भोजन की सादगी तक, गया की रसोई में परंपरा और स्वाद का अनोखा मेल दिखाई देता है। यहां का खाना स्थानीय संस्कृति और सदियों पुरानी परंपराओं का हिस्सा है।

Gaya Food

गया के फेमस फूड्स

हथौड़ों की चोट से बनने वाले तिलकुट

गया का नाम आते ही सबसे पहले जिस मिठाई का ख्याल आता है, वह है तिलकुट। खासकर सर्दियों में इसकी मांग बढ़ जाती है। इसे भुने हुए तिल और चीनी या गुड़ से तैयार किया जाता है। इसकी खासियत इसे बनाने के पारंपरिक तरीके में भी है।

End of Feed