Gangaur Mehndi Design 2025 (गणगौर 2025 सिंपल, ईजी, लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन फोटो): हिंदू महिलाओं द्वारा हर साल होली के अठारह दिन बाद गणगौर का व्रत किया जाता है। इस दिन पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और एक खुशहाल शादीशुदा जीवन की कीमना करने हेतु व्रत करती हैं। वहीं अविवाहित लड़कियां अच्छा वर पाने के लिए ये व्रत रखती हैं। इस व्रत को करने से मां पार्वती और भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। न केवल व्रत बल्कि इस दिन पर खूब सजने संवरने का भी महत्व है। अब जहां बात श्रृंगार की होती है, वहां गोरे गोरे हाथों में शगुन की मेहंदी रचानी तो बनती ही है। ऐसे में आज गणगौर 2025 के लिए यहां देखें लेटेस्ट, सिंपल, ट्रेंडिंग, ईजी मेहंदी डिजाइन फोटो, जिन्हें देख आपके पतिदेव भी एकदम खुश हो जाएंगे और श्रृंगार में चार चांद लग जाएंगे।
Top 5 Gangaur Mehndi Design Photo
गणगौर के लिए हाथों में बहुत ही खूबसूरत मेहंदी रचानी है, तो आपके लिए ये वाली ट्रेडिशनल स्टाइल की सारी ही मेहंदी की डिजाइन्स एकदम बेस्ट हैं। फूल, पत्ती से लेकर मोर, कमल, बेल-बूटी की मेहंदी डिजाइन्स इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं।
Latest Mehndi Design
गणगौर के लिए ये वाली लेटेस्ट खूबसूरत डिजाइन की भरवा फूल, बन्ना-बन्नी तो गोल टिक्की और मांडला स्टाइल की ये मेहंदी फ्रंट और बैक हैंड मेहंदी का डिजाइन एकदम ही बेस्ट है। इस तरह के फ्लोरल वर्क वाली मेहंदी इन दिनों खूब वायरल हो रही है, जरूर ही ये डिजाइन आपकी साड़ी या सूट के साथ कमाल लगेगी।
Trending Mehndi Design of 2025
गणगौर के त्योहार पर हाथों में ये खूबसूरत मेहंदी की एकदम नई डिजाइन्स बनाना भी बेस्ट हो सकता है। बैक हैंड की डायमंड वाली मांडला मेहंदी और अरेबिक बेल स्टाइल कमल फूल मेहंदी बहुत प्यारी लगेगी।
जाल और ट्रेंडी चेक्स स्टाइल वाली इस मेहंदी का भी कोई जवाब नहीं है, बैक हैंड पर ऐसी वाली मेहंदी बहुत प्यारी लगती हैं। गर्ल्स ऐसे स्टाइल में फ्लोरल से लेकर डायमंड या ब्रेसलेट शेप में भी मेहंदी रचा सकती हैं।
ट्रेडिशनल और सबसे खूबसुरत लुक वाली मेहंदी चाहिए तो मोर वाली मेहंदी की डिजाइन्स सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। ये दोनों ही मेहंदी की डिजाइन्स सिंपल और शानदार हैं, इस गणगौर जरूर ही आपको ये वाली डिजाइन्स ट्राई करनी चाहिए। टैटू स्टाइल की छोटी मेहंदी तो जाल चेक्स के साथ वाली ट्रेडिशनल टच मेहंदी वाकई कमाल है।
Simple, Easy, Small Mehndi Design
हाथी वाली ये मेहंदी की दोनों ही डिजाइन्स भी बेहद शानदार लुक दे रही हैं। राजस्थानी स्टाइल वाली मेहंदी का डिजाइन तलाश रहे हैं, तो हाथी-घोड़ों वाली मेहंदी का डिजाइन आपको जरूर ही पसंद आएगा।
Gangaur Special Mehndi Design
सिंपल और छोटी सी मेहंदी का डिजाइन तलाश रही हैं, तो ये गोल टिक्की तो सेलेब्स की पसंदीदा मांडला स्टाइल की मेहंदी इस तीज जरूर रचाकर देख लें। आप ऐसे अपनी हथेली में पति का नाम लिखवा सकती हैं। तो फ्रंट और बैक हैंड दोनों में ही ये वाली डिजाइन्स खूब जमेगी।
कमल फूल, मोर, हाथी, चैक्स, तो बन्ना बन्नी और तीज स्पेशल लिखी ये वाली मेहंदी की डिजाइन्स भी आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। जरूर ही गणगौर के लिए अभी से अपनी पसंद वाली मेहंदी का डिजाइन इन टॉप बेस्ट और लेटेस्ट डिजाइन्स में से पसंद कर के अलग कर लें।
