लाइफस्टाइल

गंगा सप्तमी के शुभ अवसर पर अपनों को भेजें शुभकामनाएं, देखें टॉप 10 Ganga Saptami विशेस, शुभकामाना संदेश

आज गंगा सप्तमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन मां गंगा की पूजा की जाती है। इस शुभ अवसर पर अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं देकर, आप भी इस मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

Image

Ganga Saptami ki Hardik Shubhkamnaye

गंगा सप्तमी हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व है, जो मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण की स्मृति में मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा ने राजा भगीरथ के तप से प्रसन्न होकर स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरण किया था। यह दिन श्रद्धा, भक्ति और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर गंगा सप्तमी मनाई जाती है। इस वर्ष गंगा सप्तमी आज यानि 23 अप्रैल को है। इस अवसर पर श्रद्धालु गंगा स्नान करते हैं, पूजा-अर्चना करते हैं और अपने पापों से मुक्ति की कामना करते हैं। पूजन के साथ इस दिन पर अपनों को शुभकामनाएं (Ganga saptami ki hardik shubhkamnaye) भी भेजी जाती हैं। देखें गंगा सप्तमी की हार्दिक शुभकामनाएं, गंगा सप्तमी विशेस इन हिंदी।

गंगा सप्तमी की हार्दिक शुभकामनाएं (Top 10 Wishes Ganga Saptami)

1.

मां गंगा की कृपा आप पर बनी रहे,

हर दुख से आपकी रक्षा हो,

जीवन में खुशियों की बहार आए,

गंगा सप्तमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

2.

पवित्र गंगा का आशीर्वाद मिले,

जीवन में सुख-शांति का वास हो,

हर मनोकामना पूरी हो आपकी,

गंगा सप्तमी का शुभ दिन खास हो।

3.

मां गंगा की धारा सी निर्मलता आए,

आपके जीवन में खुशियां छा जाएं,

हर संकट दूर हो जाए आपका,

गंगा सप्तमी की शुभकामनाएं।

4.

गंगा जल सा पावन हो जीवन आपका,

हर दिन खुशियों से भरा हो,

मां गंगा का आशीर्वाद बना रहे,

आपका हर सपना सच्चा हो।

5.

गंगा मैया की कृपा बरसे आप पर,

सुख-समृद्धि आपके घर आए,

हर दुख-दर्द दूर हो जाए,

आपका जीवन खुशियों से भर जाए।

Ganga Saptami 2026

Ganga Saptami 2026

6.

मां गंगा का पावन आशीर्वाद,

आपके जीवन को संवार दे,

हर बुरी नजर से बचाए,

खुशियों से आपका घर भर दे।

7.

गंगा सप्तमी के इस पावन दिन पर,

आपको मिले मां गंगा का आशीर्वाद,

जीवन में हो सुख-शांति,

और हर पल बने यादगार।

8.

मां गंगा की धारा में बह जाए हर गम,

आपके जीवन में आए खुशियों का संगम,

हर दिन बने शुभ और मंगलमय,

गंगा सप्तमी की शुभकामनाएं।

9.

पवित्र गंगा का जल आपके जीवन को,

नई ऊर्जा और शांति दे,

हर इच्छा पूरी हो आपकी,

मां गंगा हमेशा साथ रहे।

10.

गंगा मैया की कृपा से,

हर राह आसान हो जाए,

आपके जीवन में सुख-समृद्धि आए,

हर दिन त्योहार बन जाए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article