लाइफस्टाइल

2000 साल पुरानी विरासत की साड़ी में Kangana Ranaut, कभी मुगल महारानियों की थी पहली पसंद, खास है इतिहास

बंगाल चुनाव से पहले नंदीग्राम पहुंची कंगना रनौत ने बहुत ही खास साड़ी पहनी थी। जो 2000 साल पुरानी विरासत की साड़ी है, जानें इस खास खूबसूरत साड़ी का इतिहास, कीमत और बंगाल की फेमस साड़ी डिजाइन, कंगना की साड़ी।

Image

Kangana Ranaut in Unesco recognized Jamdani Saree

भारतीय पारंपरिक परिधान की खूबसूरती तब और निखर जाती है, जब कोई सेलिब्रिटी उसे आत्मविश्वास के साथ पहनकर सामने आता है। हाल ही में Kangana Ranaut ने पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में एक रोड शो के दौरान सफेद जामदानी साड़ी पहनकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनका यह लुक सिर्फ फैशन स्टेटमेंट नहीं था, बल्कि भारतीय हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने का एक खूबसूरत उदाहरण भी बना।

जामदानी साड़ी अपनी बारीक बुनाई और खूबसूरत डिजाइनों के लिए जानी जाती है, जो इसे बेहद खास बनाती है। इस साड़ी के पीछे छिपी मेहनत, इतिहास और कला इसे साधारण वस्त्र से कहीं ज्यादा मूल्यवान बनाते हैं। आइए जानते हैं जामदानी साड़ी की खासियत, इतिहास और इसकी बढ़ती लोकप्रियता के बारे में विस्तार से।

जामदानी साड़ी क्या है?

जामदानी साड़ी एक पारंपरिक हाथ से बुनी हुई साड़ियां हैं। जिसकी जड़ें बांग्लादेश के ढाका क्षेत्र से जुड़ी मानी जाती हैं। इस साड़ी का इतिहास 2000 साल पुराना बताया जाता है। यह साड़ी अपनी महीन बुनाई और फूलों व ज्यामितीय पैटर्न के लिए प्रसिद्ध है। इसकी खास तकनीक 'एक्स्ट्रा वेफ्ट' के जरिए डिजाइन बुने जाते हैं, जिससे कपड़े पर उभरे हुए सुंदर मोटिफ्स नजर आते हैं।

जामदानी का समृद्ध इतिहास

जामदानी का इतिहास सदियों पुराना है। प्राचीन समय में इसे शाही परिधान माना जाता था इसका जिक्र कौटिल्य के अर्थशास्त्र में भी है वहीं ये मुगल काल में यह काफी लोकप्रिय हुआ। उस दौर में यह वस्त्र राजघरानों और अमीर वर्ग की पहचान बन चुका था। जामदानी बुनाई को 2013 में यूनेस्को द्वारा 'इंटैन्जिबल कल्चरल हेरिटेज' का दर्जा दिया गया था। यह केवल एक कपड़ा नहीं, बल्कि सदियों पुरानी कला और परंपरा का प्रतीक है, जो आज भी जीवित है।

समय के साथ, मशीनों से बने कपड़ों के आने के कारण इसकी लोकप्रियता कम हुई, लेकिन अब फिर से यह परंपरागत फैशन में अपनी जगह बना रहा है।

एक साड़ी में छिपी महीनों की मेहनत

जामदानी साड़ी बनाना बेहद मेहनत और धैर्य का काम है। कारीगर हर डिजाइन को हाथ से बुनते हैं, जिससे एक साड़ी तैयार होने में कई महीने लग सकते हैं। यही वजह है कि हर जामदानी साड़ी अपने आप में यूनिक और खास होती है।

जामदानी की खासियत

गर्मियों में पहनने के लिए जामदानी साड़ी बहुत ही अच्छी मानी जाती हैं। इनका फैब्रिक बेहद हल्का और ब्रीदेबल होता है। इसके हाथ से बुने हुए जटिल डिजाइन इन साड़ियों को और भी ज्यादा खास बनाते हैं। बेशक ही ढाकाई जामदानी साड़ियां पारंपरिक और आधुनिक लुक का संगम हैं। इन गर्मियों के लिए आरामदायक विकल्प तलाश रही हैं। तो कंगना रनौत और नीता अंबानी जैसे आपको भी ये वाली जामदानी साड़ी एक बार खरीद ही लेनी चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article