Ganesh Chaturthi Rangoli designs: गणेश चतुर्थी का दिन चारों ओर अलग सी खुशियां और धूम लेकर आता है। बप्पा के आगमन मात्र से ही वातावरण में चार चांद लग गए हैं। ऐसे में त्योहार की रंगत और खुशनूमा बनाने के लिए घर की साज सज्जा बेहतरीन अंदाज में करना तो बनता ही है। यहां देखें गणेश चतुर्थी की स्पेशल रंगोली डिजाइन्स, जिन्हें आप आज मंदिर के द्वार से लेकर अपने आंगन तक में बनाकर घर को बहुत ही प्यारा लुक दे सकते हैं। बिगिनर्स के लिए ये रही बहुत ही आला गणेश जी की रंगोली के डिजाइन्स।
Ganesh chaturthi rangoli designs latest simple rangoli designs for beginners ganesh ji ki rangoli
Rangoli designs drawing for Ganesh Chaturthi
फूल वाली रंगोली
गणपति बप्पा के स्वागत में ऐसी बहुत ही सिंपल और सुंदर लुक वाली लाल फूल की रंगोली बनाना एकदम ही जबरदस्त हो सकता है। बहुत ही प्यारे रंग चुनकर आप भी बप्पा के सिंहासन के आस पास ऐसी छोटी सी रंगोली बना सकते हैं।
मल्टीकलर रंगोली
गणपति जी के आने से बेशक ही उनके भक्तों के जीवन में रंग लौट आते हैं। तो ऐसे में चतुर्थी के अवसर पर सफेद रंग से बप्पा तो उनके आस पास मल्टीकलर की डिजाइन का ये फूल बनाना बहुत ही अच्छा रहेगा।
मोर वाली रंगोली
गणपति जी के आगमन पर आप इस तरह की रंगोली के डिजाइन्स भी बना सकते हैं। अगर आपको रंगोली बनानी नहीं आती है, तो फिर सूंड के आकार वाली और फूल वाली रंगोली का ऑप्शन चुना जा सकता है। वहीं मोर वाली ये एलिगेंट स्टाइल की रंगोली के तो क्या ही कहने।
शिव - गणेश की रंगोली
पुत्र के जन्म से प्रफुल्लित भगवान भोलेनाथ और गणेश जी वाली ये रंगोली अपने आप में ही बहुत खास है। गहरे अर्थ वाली इस रंगोली को आप मंदिर में बनाकर घर की शोभा में चार चांद लगा सकते हैं।
पान के पत्ते की रंगोली
पान के पत्ते वाली ये रंगोलियां किसी से कम नहीं है, त्योहार के अवसर पर लाल और हरे रंग का इस्तेमाल कर ऐसी मनमोहक रंगोली के डिजाइन्स बना सकते हैं। ये वाले फूल बनाना नहीं आए, तो आप कोई सिंपल सा चार पत्ती का फूल भी बना सकते हैं।
प्यारी रंगोली
गणेश चतुर्थी के लिए भगवान गजानन की ये पगड़ी पहने हुई वाली रंगोली काफी आकर्षक रहेगी। आप भी रंगोली में मल्टीकलर भर उसमें जान फूंक सकते हैं। वहीं गणेश जी के आकार वाली रंगोली के आस पास हरे रंग की ये दिल वाली घुमावदार डिजाइन भी काफी प्यारी लग रही है। आप इसके बजाय चूड़ियों के इस्तेमाल से गोल गोल वाली डिजाइन और बूटियां भी बना सकते हैं।
