Ganesh Chaturthi 2025 Motichoor Laddu Recipe (मोतीचूर लड्डू रेसिपी इन हिंदी): गणेश चतुर्थी का त्योहार आने वाला है, ऐसे में अगर आप भी त्योहार पर कुछ स्वादिष्ट मीठा घर पर ही बनाना चाहते हैं। तो गणपति बप्पा की पसंद वाले मोतीचूर के लड्डू बनाना बेहतरीन हो सकता है। मोदक के बजाय अगर आप इस बार ये वाली लड्डू की रेसिपी ट्राई करेंगे, तो सबको काफी पसंद आएगी। मोतीचूर के लड्डू हर किसी को पसंद भी होते हैं, और इन्हें बनाना भी आसान है। देखें घर पर स्वादिष्ट हलवाई जैसे मोतीचूर के लड्डू कैसे बनाते हैं, मोतीचूर लड्डू रेसिपी इन हिंदी।
मोतीचूर लड्डू रेसिपी इन हिंदी
मोतीचूर के लड्डू बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होते हैं, और अगर आपको घर पर मुंह में घुल जाने वाले टेस्टी लड्डू बनाने हैं। तो ये वाली रेसिपी स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें -
सामग्री
1 कप बेसन
1 कप शक्कर
आधा कप पानी
2-3 इलायची
तलने के लिए घी
लड्डू बांधने के लिए 2 चम्मच घी
पिस्ता
काजू
बादाम
मोतीचूर लड्डू बनाने की विधि
गणेश चतुर्थी के लिए स्वादिष्ट से मोतीचूर के लड्डू बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक पैन में 1 कप चीनी और पानी डालकर अच्छे से उसकी चाशनी बना लेनी है। जब तक चाशनी बनकर तैयार हो रही है, तब तक आपको एक कप बेसन लेकर उसे अच्छे से छान लेना है। फिर बेसन में थोड़ा थोड़ा पानी डाले और चलाते रहें, जब तक बेसन का गाढ़ा घोल न बन जाएं। फिर आपको एक पैन में 2 चम्मच घी डालकर उसे गर्म करना है और घी में बेसन का घोल डालकर तल लें। जब बेसन घी में हल्का पक जाए, तो उसे अलग कर दें। अब आपको इसे पीसकर दरदरा पाउडर बना लेना है। और बस तैयार की हुई चाशनी में डालकर अच्छे से चला लेना है। इसे आपको करीब 3-4 मिनट के लिए ढककर रख देना है। फिर आपको उससे घोल घोल लड्डू बना लेने हैं और उसे आप पिस्ता, काजू या बादाम की कतरन से गार्निश कर सकते हैं।
