Funny Jokes on Baarish: मानसून के दस्तक के साथ ही लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। बारिश का मौसम शुरू होते ही लोगों को चाय-पकौड़े खाने का मन करता है। सोशल मीडिया के इस दौर में बारिश शुरू होते ही जोक्स की भरमार लग जाती है। जोक्स हमारे माइंड को रिफ्रेश करने का काम करते हैं। अगर बारिश में पकौड़ों के साथ मजेदार जोक्स पढ़ने को मिल जाए तो ये सोने पर सुहागा से कम नहीं। ऐसे में यहां हम बारिश पर कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिसे आप अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं।
Funny Jokes on Baarish
Funny Jokes On Barish in Hindi - बारिश पर मजेदार जोक्स
हर बारिश में यही दुआ है हमारी कि
बारिश के जितनी बूंदें जमीन पर गिरे,
उतनी बार आप स्लिप होकर गिरे..
क्या मस्त मौसम आया है
हर तरफ पानी ही पानी लाया है
तुम घर से बाहर मत निकलना
वरना लोग कहेंगे बरसात हुई नहीं
और मेंढक निकल आया है
बारिश का मौसम बहुत तड़पाता है
उनकी याद है दिल में जिन्हें दिल चाहता है
लेकिन वो आए भी तो कैसे
ना उनके पास रेन कोट है और ना छाता है....
बारिश हुई और भीग गए हम
वाह वाह…
बारिश हुई और भीग गए हम
वाह वाह… आगे…
और आगे क्या ?
रजनीकान्त ने फूंक मारी “सूख गए हम”
तेरी गलियों में ना रखेंगे कदम
आज के बाद….
क्योंकि…
किचड़ हो गया है, बरसात के बाद…
आसमान में काली घटा छाई है
आज फिर बीवी ने दो बातें सुनाई हैं
दिल तो करता है सुधर जाऊं मगर
बाजूवाली आज फिर भीग कर आई है
बारिश के मौसम में क्या आपका दिल मचलता है
क्या पानी में भीगने का भी आपका दिल करता है
इसमें आपकी गलती नहीं है
इस मौसम में हर मेंढक ऐसे ही फुदकता है...
