Fortified Milk Vs Egg Yolk: फोर्टिफाइड दूध या अंडे की जर्दी, शरीर को ज्यादा विटामिन D किससे मिलता है

Fortified Milk Vs Egg Yolk: फोर्टिफाइड दूध और अंडे की जर्दी दोनों ही विटामिन डी के अच्छे सोर्स हैं, लेकिन शरीर को ज्यादा फायदा किससे मिलता है? आइए जानते हैं।

Fortified Milk Vs Egg Yolk: आजकल विटामिन डी (Vitamin D) की कमी काफी आम हो गई है, खासकर उन लोगों में जो ज्यादा समय घर या ऑफिस में रहते हैं और धूप कम लेते हैं। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर होना, शरीर में थकान और इम्युनिटी का गिरना जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। ऐसे में लोग अक्सर सोचते हैं कि रोज की डाइट में क्या शामिल करें जिससे विटामिन डी की जरूरत पूरी हो सके। फोर्टिफाइड दूध और अंडे की जर्दी दो ऐसे आसान और आम विकल्प हैं, जो लगभग हर घर में मिल जाते हैं। लेकिन सवाल यही है कि इनमें से ज्यादा फायदा किससे मिलता है।

Fortified Milk Vs Egg Yolk

विटामिन डी के लिए फोर्टिफाइड दूध ज्यादा अच्छा है या अंडे की जर्दी

विटामिन डी शरीर के लिए क्यों इतना जरूरी है

विटामिन डी सिर्फ एक विटामिन नहीं, बल्कि शरीर के कई जरूरी कामों में मदद करता है। यह कैल्शियम को शरीर में सही तरीके से अब्जॉर्ब कराने में मदद करता है, जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं। अगर शरीर में विटामिन डीकम हो जाए तो हड्डियों में दर्द, कमजोरी और बार-बार थकान जैसी दिक्कतें शुरू हो सकती हैं। इसके अलावा यह इम्युनिटी को भी मजबूत रखने में मदद करता है, ताकि शरीर छोटी-बड़ी बीमारियों से बेहतर तरीके से लड़ सके।

End of Feed