Fathers Day 2026 Wishes in Sanskrit: आज दुनियाभर में फादर्स डे यानी पिता दिवस बड़े उत्साह और प्यार के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन हमारे जीवन में पिता के महत्व को समझने और उनके प्रति अपना प्यार जताने का खास अवसर है। पिता सिर्फ परिवार की जिम्मेदारी उठाने वाले व्यक्ति नहीं होते, बल्कि वह हमारे जीवन की सबसे मजबूत नींव होते हैं।
पिता दिवस की हार्दिक शुभकमाएं संस्कृत में (फोटो: AI)
भारतीय संस्कृति में पिता को हमेशा से ऊंचा स्थान दिया गया है। हमारे वेदों और पुराणों में पिता की महिमा का कई बार वर्णन मिलता है। संस्कृत में कहा गया है- 'पिता परं दैवतं मानवानाम्' यानी पिता मनुष्यों के लिए सबसे बड़े देवता के समान होते हैं। पिता का आशीर्वाद और उनका मार्गदर्शन जीवन में आगे बढ़ने की ताकत देता है।
भगवान राम का जीवन भी पिता के सम्मान और आज्ञा पालन का सबसे बड़ा उदाहरण है। जब उनके पिता राजा दशरथ ने उन्हें वनवास देने का वचन निभाया, तो भगवान राम ने बिना किसी शिकायत के 14 वर्षों का वनवास स्वीकार कर लिया। वहीं भगवान गणेश ने माता-पिता की परिक्रमा कर यह संदेश दिया कि माता-पिता ही हमारे लिए पूरी दुनिया के समान हैं।
फादर्स डे पर अगर आप अपने पिता को खास अंदाज में शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो संस्कृत के श्लोक और संदेश भेज सकते हैं। यह हमारी परंपरा और संस्कारों से जुड़ा सुंदर तरीका है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Happy Fathers Day Wishes Images
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: पिता पर 21 बेहतरीन शायरी
Fathers Day Quotes in Sanskrit, Happy Fathers Day Wishes, Shayari in Sanskrit
1- माता गुरुतरा भूमेः पिता चोच्चतरं च खात्।
भावार्थ - माता पृथ्वी से भारी है। पिता आकाश से भी ऊंचा है।
2- पिता मूर्त्ति: प्रजापते
भावार्थ- पिता पालन करने वाला होने के कारण प्रजापति अर्थात ब्रह्मा जी की प्रतिमूर्ति हैं।
3- पिता धर्म: पिता स्वर्ग: पिता हि परमं तप:।
पितरि प्रीतिमापन्ने सर्वा: प्रीयंति देवता।।
अर्थ- पिता ही धर्म है, पिता ही स्वर्ग है और पिता ही सर्वश्रेष्ठ तपस्या है। पिता के प्रसन्न हो जाने पर सारे देवता प्रसन्न हो जाते हैं ।
4- पिता परं दैवतं मानवानाम्
अर्थ- पिता मनुष्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ देवता है।
5- पिता धर्मः पिता स्वर्गः पिता हि परमं तपः।
पितरि प्रीतिमापन्ने प्रीयन्ते सर्वदेवताः॥"
अर्थात पिता ही धर्म हैं, पिता ही स्वर्ग हैं और पिता सबसे बड़ा तप हैं। पिता को प्रसन्न करने से सभी देवता प्रसन्न होते हैं।
Fathers Day Sanskrit Wishes, Fathers Day Wishes in Sanskrit
6- पितिराज्ञा परो धर्मः
अर्थ- पिता की आज्ञा का पालन करना परम धर्म है।
7- यः पाति स पिता।
अर्थ- पिता वह है जो रक्षा करता है।
8- पितृ देवों भवः।
अर्थ- पितृ देवता के समान है।
9- पितरि प्रीतिमापन्ने सर्वाः प्रीयन्ति देवताः।
अर्थ- जब पिता खुश होते हैं, तब सभी देवता खुश होते हैं।
10- जनकश्चोपनेता च यश्च विद्यां प्रयच्छति।
अन्नदाता भयत्राता पश्चैते पितरः स्मृताः॥
अर्थ- जन्मदाता, उपनयन संस्कारकर्ता, विद्या प्रदान करने वाला, अन्नदाता और भय से रक्षा करने वाला – ये पांच व्यक्ति को पिता कहा गया है।
Fathers Day Sanskrit Mantra ! फादर्स डे संस्कृत श्लोक, कोट्स
उपाध्यायान्दशाचार्य आचार्याणांशतं पिता ।
सहस्त्रं तु पितृन् माता गौरवेणातिरिच्यते ।।
सर्वतीर्थमयी माता सर्वदेवमय: पिता ।
मातरं पितरं तस्मात् सर्वयत्नेन पूजयेत ।।
