Father's Day 2025 Cake Recipe: अपने हाथों से बनाएं केक, फादर्स डे पर पापा को दें ऐसा सरप्राइज, देखें 3 तरह के केक की आसान रेसिपी

Happy Father's Day 2025 Cake Recipe: पापा हम बच्चों के लिए कितने स्पेशल होते हैं। फादर्स डे पर बच्चे अपने पापा को स्पेशल फील कराने के लिए केक (Father's Day cake ideas) बनाते हैं। अगर आपको केक बनाने नहीं आता है तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। आप यहां से फादर्स डे स्पेशल 3 तरह के केक की रेसिपी (Father's Day Cake Recipe) देख सकते हैं।

Father's Day 2025 Cake Recipe in Hindi: हर साल जून के तीसरे संडे को देशभर में फादर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल ये खास दिन 15 जून को मनाया जाएगा। 15 जून की तैयारियां अभी से दिखने लगी हैं। बच्चे अपने पापा के लिए कार्ड्स बना रहे है, गिफ्ट्स खरीद रहे हैं तो केक भी पसंद कर रहे हैं। अब पापा को थोड़ा और स्पेशल फील कराना है तो आप केक बाहर से मंगाने की बजाय घर पर भी बना सकते हैं। घर पर केक बनाना इतना मुश्किल भी नहीं है। अगर आपको केक बनाने नहीं आता है तो आप यहां से 3 तरह के केक की आसान सी रेसिपी देख सकते हैं। ये रेसिपी ट्राई करके आप एकदम टेस्टी केक बना सकते हैं। आपकी मेहनत देखकर पापा को भी अच्छा लगेगा।

Try These 3 Homemade Cake Recipes For Your Dad

3 Easy Homemade Cake Recipes To Try At Home On Father's Day 2025 -

1) चॉकलेट केक (Chocolate Cake)

चॉकलेट केक बनाने के लिए सामग्री-

कोको पाउडर- 1/4 कप

डार्क चॉकलेट- 100 ग्राम

दूध- 1/2 कप

मैदा- 1 कप

व्हीपिंग क्रीम- 1 कप

वनीला एसेंस- 1 टी स्पून

बेकिंग सोडा- 1 टी स्पून

हार्ट शेप चॉकलेट स्प्रिंकल्स

बटर- 2 टी स्पून

चीनी पाउडर- 1/2 कप

चॉकलेट केक बनाने की विधि-

फादर्स डे सेलेब्रेशन के लिए आप अगर चॉकलेट केक बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले एक बर्तन में मैदा डालें। अब मैदा में कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और चुटकीभर नमक मिलाकर मिक्स करें। अब एक दूसरे बर्तन में चीनी और तेल डालकर अच्छी तरह फेंटे। अब चीनी और तेल वाले मिक्सर में ही मैदे का मिश्रण डालें। अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। फिर इसी में वनीला एसेंस डालें और थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए घोल तैयार कर लें। अब केक मोल्ड में तेल लगाएं और मोल्ड के तले पर थोड़ा सा मैदा छिड़कें। फिर मैदे का तैयार घोल इसी मोल्ड में डालकर ओवन में 25 मिनट के रख दें। ध्यान रखें ओवन पहले से 180 डिग्री पर प्री हीट होना चाहिए। बीच में स्टिक डालकर केक को चेक करते रहें। इसके बाद केक मोल्ड को ओवन से निकालें और आधा घंटे के लिए ठंडा होने के लिए अलग रख दें। जितनी देर में केक बेक हो रहा हो, उसी दौरान एक बर्तन में व्हीपिंग क्रीम डालकर फेंट लें। इसमें डार्क चॉकलेट और दो चम्मच गर्म दूध मिला दें और ऊपर से मक्खन डालकर फेंट लें। चॉकलेट पेस्ट तैयार है। इसी तरह शुगर का पेस्ट भी बना लें। अब बेक्ड केक के तीनों परतों में चीनी सिरप, शुगर सिरप, शुगर कोटिंग और क्रीम लगाकर आधा घंटे के लिए केक फ्रिज में रख दें। आखिर में क्रीम से केक को डेकोरेट करें। आपका केक सर्व करने को रेडी है।

End of Feed