बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने स्टाइल और फैशन सेंस के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। चाहे रेड कार्पेट हो, फिल्म प्रमोशन हो या फिर कोई फैमिली फंक्शन, उनका हर लुक लोगों का ध्यान खींच लेता है। कुछ समय पहले ससुराल पक्ष के एक शादी समारोह में दीपिका का एक ऐसा ही एथनिक लुक देखने को मिला था, जिसे आज भी फैशन लवर्स याद करते हैं।
ससुराल की संस्कारी बहू दीपिका पादुकोण ने शादी के खास मौके पर बेहद खूबसूरत पटोला साड़ी पहनकर ट्रेडिशनल भारतीय फैशन की झलक दिखाई थी। इस डिजाइनर साड़ी का लुक जितना खूबसूरत था, इसकी कीमत भी उतनी ही शॉकिंग है। देखें दीपिका के इस रॉयल लुक से जुड़ी सारी डिटेल्स यहां -
दीपिका की डिजाइनर साड़ी
दीपिका ने इस लुक में तोरानी कलेक्शन की 'रंगीली अंगीरा' साड़ी पहनी थी। जिसकी कीमत करीब 2.15 लाख रुपये बताई जाती है। यह साड़ी रिच डायमंड सिल्क फैब्रिक से तैयार की गई थी। इसमें कई चमकदार रंगों और पारंपरिक डिजाइनों का इस्तेमाल किया गया था, जो इसे बेहद आकर्षक बना रहे थे। शादी जैसे खास मौके के लिए यह साड़ी एकदम परफेक्ट नजर आ रही थी।

Deepika Padukone Patola Saree
बारीक कारीगरी ने बढ़ाई खूबसूरती
साड़ी पर हाथ से की गई एम्ब्रॉयडरी इसकी सबसे खास बात थी। मोती, बीड्स और छोटे-छोटे घुंघरुओं की खूबसूरत डिटेलिंग ने इसे और भी खास बना दिया। साड़ी का हर हिस्सा भारतीय कारीगरी की खूबसूरती को दिखा रहा था।
ब्लाउज डिजाइन भी रहा खास
दीपिका का ब्लाउज भी काफी स्टाइलिश था। बैकलेस डिजाइन और पीछे लगी डोरियों ने पूरे लुक में एक अलग ग्लैम एड कर दी थी। हालांकि डिजाइन मॉडर्न था, लेकिन उसमें ट्रेडिशनल टच भी साफ नजर आ रहा था।
यह भी पढ़ें - सांभर में तड़का कैसे लगाएं
ज्वेलरी ने पूरा किया लुक
इस साड़ी के साथ दीपिका ने ग्रीन स्टोन और मोतियों वाला खूबसूरत चोकर नेकलेस पहना था। साथ में मैचिंग ईयररिंग्स ने उनके लुक को और निखार दिया। ज्वेलरी ज्यादा भारी नहीं थी, लेकिन इतनी खास जरूर थी कि पूरे लुक को रॉयल टच दे सके।
सिंपल मेकअप और क्लासी हेयरस्टाइल
दीपिका ने अपने बालों को स्लीक बन में बांधा था। वहीं सॉफ्ट मेकअप और नेचुरल ग्लो ने उनके चेहरे की खूबसूरती को उभारने का काम किया। यही सादगी उनके लुक को और भी खास बना रही थी। बेशक ही आप भी इस रॉयल लुक वाली साड़ी को अपने अगले फैमिली फंक्शन के लिए खास अंदाज में स्टाइल कर सकती हैं।
