लाइफस्टाइल

चलती फिरती चॉकलेट कैंडी लगीं Janhvi Kapoor, साड़ी में सेट कर दिया नया ट्रेंड, ब्लाउज तो देखते रह जाएंगे

अपनी आगामी फिल्म पेड्डी के प्री रिलीज इवेंट के लिए विजयवाड़ा पहुंची जान्हवी कपूर का साड़ी वाला लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। इवेंट के लिए जान्हवी ने बेहद खूबसूरत चॉकलेट ब्राउन कलर की साड़ी पहनी थी, देखें डिटेल्स।

Image

Janhvi Kapoor At Peddi Pre Release Event

बॉलीवुड में फैशन के नए ट्रेंड्स अक्सर रेड कार्पेट और बड़े इवेंट्स से निकलकर आम लोगों की वार्डरोब तक पहुंचते हैं। हाल ही में राम चरण संग अपनी नई फिल्म पेड्डी के प्री रिलीज इवेंट में पहुंची जान्हवी कपूर का एथनिक लुक कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जिसने सोशल मीडिया पर खूब वाह वाही लूटी और फैशन लवर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। जहां आजकल पेस्टल, सीक्विन और हैवी ग्लिटर वाले आउटफिट्स का दौर चल रहा है, वहीं जान्हवी ने क्लासिक और रॉयल स्टाइल को चुनकर नया ट्रेंड सेट कर दिया है।

तस्वीरों में उनका लुक बेहद एलिगेंट और ट्रेडिशनल नजर आता है। उन्होंने चॉकलेट ब्राउन रंग की साड़ी पहनी है, जो पहली नजर में ही रॉयल अहसास देती है। साड़ी पर की गई बारीक कढ़ाई इसे और भी खास बना रही है। एंटीक गोल्ड डिटेलिंग ने पूरे आउटफिट में रॉयल्टी और प्रीमियम फिनिश जोड़ दी है। देखें जान्हवी कपूर के इस लेटेस्ट लुक से जुड़ी डिटेल्स यहां और आप कैसे इस लुक को रिक्रिएट कर सकते हैं।

चॉकलेट कैंडी लगीं जान्हवी

इवेंट के लिए जान्हवी ने क्लासिक चॉकलेट ब्राउन कलर की साड़ी चुनी थी। इस रंग को अक्सर लोग काफी रिस्की मानते हैं, क्योंकि हर कोई इस कलर को कैरी नहीं कर पाता है। लेकिन बेशक ही जान्हवी के ऊपर ये रंग खूब खिल रहा था। चॉकलेट के साथ गोल्डन एम्ब्रॉयडरी का कॉम्बिनेशन तो एकदम परफेक्ट लगा।

इस लुक में जान्हवी ने क्लासिक मांडला साड़ी उल्टा ओपन पल्ला ड्रेप के साथ पहनी हुई थी। गहरे चॉकलेट ब्राउन रंग की इस हैंडक्राफ्टेड साड़ी पर की गई बारीक मारोड़ी कढ़ाई ने इसे खास बना दिया। ऑलिव ग्रीन और एंटीक गोल्ड डिटेलिंग ने पूरे लुक में रॉयल टच जोड़ा। ट्रेडिशनल डिजाइन और एलिगेंट स्टाइल का यह खूबसूरत मेल उनके एथनिक लुक को और भी आकर्षक बना रहा था।

ब्लाउज डिजाइन ने बढ़ाया ग्लैमर

साड़ी के साथ पहना गया ब्लाउज भी काफी आकर्षक नजर आता है। बैकलेस गोल गला पैटर्न और एम्ब्रॉयडरी स्लीव्स ने ट्रेडिशनल आउटफिट में मॉडर्न स्टाइल का तड़का लगा दिया।

ज्वेलरी रही परफेक्ट चॉइस

जान्हवी ने इस लुक के साथ बड़े गोल्डन झुमके चुने, जो साड़ी की कढ़ाई के साथ खूबसूरती से मेल खाते हैं। मेकअप को भी काफी सॉफ्ट और नेचुरल रखा गया, जिससे साड़ी और ज्वेलरी दोनों को उभरने का मौका मिला।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article