Failed Fashion: दुल्हन वाला गाउन पहन कान्स पहुंची Urvashi Rautela? फैशन के चक्कर में 5वीं बार हुई ट्रोल, किलो भर मेकअप भी नहीं बचा पाया लुक

कान्स 2026 में उर्वशी रौतेला एक बार फिर अपने ओवरड्रामैटिक फैशन को लेकर चर्चा में आ गईं। भारी गाउन, बोल्ड मेकअप, चमकदार जूलरी ने रेड कार्पेट पर उन्हें ग्लैमरस कम और सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का आसान टारगेट ज्यादा बनाया।

कान्स फिल्म फेस्टिवल अब सिर्फ फिल्मों का मंच नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े फैशन शो में से एक भी बन चुका है। यहां हर स्टार चाहता है कि उसका लुक सबसे ज्यादा चर्चा बटोरे। उर्वशी रौतेला भी हर बार की तरह इस बार कुछ ऐसा ही करने की कोशिश करती नजर आईं। कान्स 2026 के ओपनिंग रेड कार्पेट लुक के लिए उन्होंने ऐसा आउटफिट चुना, जिसने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। हालांकि, इस बार तारीफ से ज्यादा ट्रोलिंग उनके हिस्से आई।

Urvashi Rautela Cannes 2026

End of Feed