Eye Care Tips: गर्मी के मौसम में सामान्यतः देखा जाता है कि सुबह उठने पर हमारी आंखों से एक पीला चिपचिपा पदार्थ निकलता है। जो रात भर सोने के बाद हमारी आंख द्वारा की गई सफाई से रूप में बाहर दिखाई देता है। यदि ये ज्यादा मात्रा में निकल रहा है तो ये एक गंभीर समस्या हो सकती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे गर्मी के मौसम में आप अपनी आंखों की सेहत का ख्याल रख सकते हैं।
गर्मी से बढ़ता है आंखों की इन बीमारियों का खतरा Eye Care in Summer
आंखों की एलर्जी
गर्मी में तापमान की अधिकता, वायु प्रदूषण और धूल के कणों से भी आंखों में एलर्जी की समस्या हो सकती है। एलर्जी होने पर आंखों का लाल होना, आंखों में खुजली और जलन होना प्रमुख समस्या है। गर्मी के मौसम में आंखों में इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है जिससे आंखों में सूजन तक आ जाती है।
कंजंक्टिवाइटिस या आंख आना
गर्मी के मौसम में आँख आना या कंजंक्टिवाइटिस एक आम समस्या है जिसकी वजह से आपकी आंखों में कीचड़ निकलता है और आंखों में जलन रहती है। कमजोर इम्यूनिटी कंजंक्टिवाइटिस का प्रमुख कारण हो सकता है। ये एक तरह का इन्फेकशन है जो एक दूसरे के संपर्क में आने से फैलता है।
ड्राई आई
गर्मी के मौसम में पानी कम पीने के कारण बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है जिसका सीधा असर हमारी आंखों पर भी देखने को मिलता है। अधिक गर्मी में हमारी आंखें सूखने लगती हैं और उनमें जलन महसूस होती है।
गर्मी में आंखों को हेल्दी रखने के टिप्स
अवॉइड करें आई मेकअप
गर्मी के मौसम में आंखों पर मेकअप करने से बचना चाहिए, क्योंकि पसीना आने से मेकअप हमारी आंखों के अंदर जाकर आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है।
ठंडे पानी से आंखों को धोएं
गर्मी के मौसम में आंख में धूल मिट्टी के कम ज्यादा मात्रा में जा सकते हैं इसलिए हर 3-4 घंटे के बाद आंखों को ठंडे पानी से धोते रहें।
सनग्लासेज का करें प्रयोग
आंखों को धूप से बचाने के लिए घर से बाहर निकलने से पहले चश्मा जरूर पहनें यदि आप आंखों में लेंस का प्रयोग करते हैं तब भी गर्मी के मौसम में धूप के चश्मे का ही प्रयोग करें।
