Clothes on Rent: बजट में टशन,बढ़ रहा किराए पर कपड़ों का चलन,लेकिन ये बातें जानना है जरूरी वरना जेब पर पड़ेगी नादानी भारी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 29, 2024, 03:32 PM IST

Clothes on Rent Trend: जितने मौके, उतने कपड़े - स्टाइल के मामले में ऐसा हम सभी चाहते हैं। लेकिन ऐसा करना सभी के बजट में कहां मुमकिन होगा। बॉलीवुड सितारों के लिए भी ये मुश्किल ही है। आयुष्मान खुराना ने भी फैशन को लेकर इंडस्ट्री का सच उगला है क्योंकि फिल्म स्टार्स के भी सभी कपड़े उनके अपने नहीं होते। क्या है Rented Clothes Trend और क्यों बढ़ रहा है किराए के कपड़ों का चलन। पढ़ें और जानें क्यों कुछ लोग हर मौके पर नए लुक में नजर आते हैं।

What is Clothes on Rent Trend: हाल ही में आयुष्मान खुराना के एक बयान ने फैशन की दुनिया में सनसनी मचा दी। ड्रीमगर्ल स्टार ने खुलासा किया है कि बॉलीवुड सितारे जो हर मौके पर नए अंदाज के कपड़े पहनते हैं, वो उनके अपने नहीं होते। यानी वो किराए पर उनके स्टाइलिस्ट मैनेज करते हैं जिसके लिए वो उनको अच्छी खासी पेमेंट देते हैं। यहीं वजह है कि इंडस्ट्री में कुछ स्टाइलिस्ट टॉप के फैशन डिजाइनर्स जितने ही पॉपुलर हैं और उसी हिसाब से फीस भी लेते हैं। हालांकि आयुष्मान ने इंडस्ट्री का सच बताया है लेकिन कभी आपने सोचा है कि आपकी कोई दोस्त या पड़ोसन कैसे हर पार्टी के लिए नई डिजाइनर ड्रेसेज या साड़ी में नजर आ जाती है।

Clothes on Rent

दरअसल बॉलीवुड की तरह ही आम लोगों में किराए पर कपड़े लेने का चलन बढ़ा है। इसे बजट का दबाव कहें या हर मौके पर हमारी कुछ अलग पहनने की ख्वाहिश - लेकिन देखते ही देखते क्लोद्स ऑन रेंट खास मौकों के लिए स्पेशल लुक कैसे पाएं वाली जरूरत का जवाब बन गया है। बिल्कुल आप भी बॉलीवुड स्टार्स जैसे कपड़े रेंट पर ले सकते हैं और एकदम ट्रेंडी लुक में आकर सभी को इंप्रेस कर सकते हैं। यहां समझें Clothes on Rent का पूरा कॉन्सेप्ट।

End of Feed