Exercise for Hair Growth: बढ़ाना चाहती हैं बालों की लंबाई, तो आज से शुरू कर दें ये एक्सरसाइज, कुछ ही समय में हो जाएंगे कमर से भी लंबे बाल

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 26, 2023, 07:33 PM IST

हर महिला की ख्वाहिश होती है कि उसके बाल लंबे और घने हों। हालांकि बदलते मौसम के साथ कई महिलाएं बाल झड़ने की समस्या से परेशान रहती हैं। बदलते मौसम के साथ बालों का झड़ना एक आम बात है।

Exercise for Hair Growth: हर महिला की ख्वाहिश होती है कि उसके बाल लंबे और घने हों। हालांकि बदलते मौसम के साथ कई महिलाएं बाल झड़ने की समस्या से परेशान रहती हैं। बदलते मौसम के साथ बालों का झड़ना एक आम बात है। मौसम बदलने की वजह से बाल बेजान होकर टूटने लगते हैं। टूटते बालों से परेशान महिलाएं हेयर फॉल कम करने के लिए कई तरह के शैंपू और केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। टूटते और झड़ते बालों को लेकर लोग तरह-तरह के ट्रीटमेंट करवाते हैं। घरेलू इलाज से लेकर डॉक्टरी इलाज तक न जानें क्या-क्या करवाते हैं, लेकिन फिर भी मन चाहा रिजल्ट ना दिखने की वजह से उन्हें काफी निराशा होती है। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं कि योग आपकी हर समस्या का सामाधन कर सकता है। योग की मदद से आप झड़ते बालों की समस्या से निजात पा सकते हैं। ऐसे में जानिए किन योगासन की मदद से आप झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Untitled design (1)

बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए करें ये एक्सरसाइज (Source:istock)

बालों के लिए करें ये योगासन - Exercise for hair growth

वज्रासन (Thunderbolt pose)

वज्रासन ना केवल बालों को मजबूत बनाता है बल्कि सफेद और झड़ते बालों की समस्या से भी निजात दिलाता है।

End of Feed