Exclusive: फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड निकिता पोरवाल क्या घर वापस लाएंगी ताज, 73वें मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट के लिए कैसी है तैयारी

Femina Miss India World Nikita Porwal: फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड निकिता पोरवाल वियतनाम में आयोजित होने वाले 73rd Miss World Festival में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यहां पर आप उनकी जर्नी और जीवन से जुड़ी खास बातों के बारे में जान सकते हैं।

Femina Miss India World Nikita Porwal: मध्य प्रदेश की पहली फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड निकिता पोरवाल 73rd Miss World Festival में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता सितंबर में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता के लिए निकिता पोरवाल की तैयारियां कैसी हैं? वह इस मुकाम तक कैसे पहुंचीं? उनकी इस यात्रा में किन-किन लोगों ने उनका साथ दिया? आइए इस बारे में जानते हैं।

निकिता पोरवाल फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 की विजेता हैं

निकिता पोरवाल फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 की विजेता हैं

निकिता- मैंने कई चुनौतियों का सामना किया

जब निकिता पोरवाल से पूछा गया कि आपकी जर्नी कैसी रही? 73rd Miss World Festival के लिए आपकी तैयारी कैसी है? तो उन्होंने बताया कि अब तक मैंने अपने जीवन में कई चुनौतियों का सामना किया है। यहां तक पहुंचने के लिए मैंने बहुत मेहनत की है। मैंने अपने पहनावे, बोलने के तरीके, चलने-बैठने, खान-पान और अपने व्यक्तित्व के हर पहलू पर ध्यान दिया है। मैंने ये समझने की भी कोशिश की है कि एक मिस वर्ल्ड किस तरह सोचती है और खुद को प्रस्तुत करती होगी। मुझे बेहद खुशी और गर्व है कि मैं 73rd Miss World Festival का हिस्सा बनने जा रही हूं।

End of Feed