क्यों एग पफ के दीवाने हैं साउथ के लोग? क्या है Egg Puff का इतिहास, जानें सही रेसिपी

एग पफ का मसालेदार स्वाद और उसकी कुरकुरी परत गर्म चाय या फिल्टर कॉफी के साथ शानदार मेल बनाती है। यही वजह है कि दक्षिण भारत में शाम की चाय बिना एग पफ के अधूरी मानी जाती है।

Egg Puff: अगर आप कभी चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद या कोच्चि की किसी बेकरी में गए हों, तो कांच की अलमारी में रखे सुनहरे रंग के त्रिकोण या चौकोर पफ जरूर नजर आए होंगे। इनमें सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला स्नैक है एग पफ। बाहर से परतदार और कुरकुरा, अंदर से मसालेदार उबले अंडे की फिलिंग वाला यह व्यंजन दक्षिण भारत के लोगों की चाय का सबसे पसंदीदा साथी बन चुका है।

Egg Puffs

साउथ के लोगों की शाम का सबसे अच्छा साथी है एग पफ

आखिर क्यों इतना पसंद किया जाता है एग पफ?

साउथ इंडिया में एग पफ डेली लाइफ का हिस्सा है। सुबह ऑफिस जाते समय, शाम की चाय के साथ या भूख लगने पर लोग अक्सर बेकरी से गर्मागर्म एग पफ खरीद लेते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह पेट भी भरता है और स्वाद भी देता है। अंडे की वजह से इसमें प्रोटीन भरपूर होता है, जबकि मक्खन से बनी पफ पेस्ट्री इसे बेहद कुरकुरा और लाजवाब बनाती है।

End of Feed